आतंकी साजिश का भंडाफोड़: टॉय कार का इस्तेमाल कर धमाके की थी तैयारी, 3 राज्यों से 4 गिरफ्तार

Terror Module Bust: दिल्ली पुलिस ने महाराष्ट्र, ओडिशा और बिहार से चार संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आतंकी टॉय कार के सहारे बड़े धमाके की तैयारी कर रहे थे.

Terror Module Bust: चारों आरोपी की पहचान मोसैब अहमद, मोहम्मद हम्माद, मोहम्मद सोहेल और शेख इमरान के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया- संदिग्ध आतंकवादियों ने कुछ संवेदनशील जगहों को निशाना बनाने के लिए रेकी की थी. इसके अलावा एन्क्रिप्टेड ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए अन्य लोगों को भर्ती करने की कोशिश कर रहे थे. अभियान के दौरान एक ‘इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस’ (आईईडी) और उससे जुड़ा सामान जब्त किया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि दो आरोपी भीड़भाड़ वाली जगहों को निशाना बनाने के लिए आईईडी से भरे रिमोट कंट्रोल टॉय कार को तैयार कर रहे थे.

ओडिशा और बिहार से एक-एक संदिग्ध गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने संदिग्ध आतंकियों के खिलाफ अभियान चलाया. महाराष्ट्र से दो और ओडिशा तथा बिहार से एक-एक आरोपी को पकड़ा. पुलिस ने आरोप लगाया कि चारों खिलाफत स्थापित करने के विचार के इर्द-गिर्द केंद्रित चरमपंथी विचारधारा से प्रभावित थे और गजवा-ए-हिंद जैसी धारणा को बढ़ावा दे रहे थे. वे कथित तौर पर काले झंडे लेकर चलने वाले खुरासान के लश्कर से भी प्रेरित थे.

आरोपियों ने लाल किला और इंडिया गेट की रेगी की थी

जांच से पता चला कि आरोपियों में से एक दिसंबर 2025 में दिल्ली आया था और उसने लाल किला और इंडिया गेट समेत खास जगहों की रेकी की थी. जांचकर्ताओं ने कहा कि इस मॉड्यूल ने अयोध्या में राम मंदिर, संसद भवन और कुछ सैन्य प्रतिष्ठानों जैसे महत्वपूर्ण स्थानों पर संभावित हमलों पर भी चर्चा की थी.

गिरफ्तार संदिग्ध में कोई वेल्डर है तो कोई पेशे से प्लंबर

गिरफ्तार संदिग्ध में शामिल मोसैब अहमद मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ का रहने वाला है और उसने 10वीं कक्षा तक पढ़ाई की है. उसने भारत में और सऊदी अरब तथा कतर जैसे देशों में वेल्डर, ऑटो मैकेनिक और ऑटो इलेक्ट्रीशियन सहित कई तरह के काम किए. फिलहाल, वह ठाणे में एक निजी ऑटोमोबाइल वर्कशॉप में काम कर रहा था. मोहम्मद हम्माद मुंबई का रहने वाला है. वह कॉरेस्पोंडेंस से 12वीं की पढ़ाई कर रहा है. शेख इमरान का जन्म ओडिशा के भुवनेश्वर में एक निचले तबके के घर में हुआ था. उसने 10वीं तक पढ़ाई की और उसके बाद सुरक्षा गार्ड और डिलीवरी ब्वॉय के तौर पर काम किया. मोहम्मद सोहेल बिहार के कटिहार का रहने वाला है. वह पेशे से प्लंबर है. उसने 10वीं क्लास तक पढ़ाई की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >