Telangana Polls : तेलंगाना में कांग्रेस का चुनावी शंखनाद! बस यात्रा के साथ राहुल-प्रियंका ने भरी हुंकार

Telangana Assembly Election: तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने प्रचार का आगाज कर दिया है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी प्रदेश में 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आज यानी बुधवार को बस यात्रा के साथ पार्टी के अभियान की शुरुआत की.

Telangana Assembly Election: तेलंगाना में आज से कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने प्रचार अभियान का आगाज कर दिया है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने बस यात्रा शुरू कर तेलंगाना में 30 नवंबर को होने विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान की शुरुआत की. इस दौरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि तेलंगाना चुनाव में मुकाबला कांग्रेस और बीआरएस के बीच है. हम पहले ही बीजेपी को हरा चुके हैं. रैली में बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी चाहती है कि तेलंगाना चुनाव में बीआरएस की जीत हो. भाजपा, बीआरएस और एआईएमआईएम एक साथ काम कर रही हैं,वे कांग्रेस को हराने का प्रयास कर रही हैं.

राहुल, प्रियंका ने बस यात्रा के साथ की प्रचार अभियान की शुरुआत
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज यानी बुधवार को तेलंगाना में बस यात्रा के साथ विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी के प्रचार अभियान की शुरुआत की. तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए 30 नवंबर को मतदान होगा और मतगणना तीन दिसंबर को होगी. राहुल गांधी और प्रियंका गांधी आज विशेष विमान से दोपहर बेगमपेट एयरपोर्ट पहुंचे. वहां से दोनों हेलीकॉप्टर से रमन्ना मंदिर भी गए. जहां दर्शन के बाद राहुल और प्रियंका ने बस यात्रा के साथ चुनावी प्रचार का शंखनाद किया. 

Also Read: हमास के 10 वित्तीय संगठनों पर प्रतिबंध, इजराइल को क्लीनचीट, जानें अमेरिकी राष्ट्रपति के दौरे की बड़ी बातें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >