BJP Telangana Election: मिशन तेलंगाना में जुटी भाजपा, फरवरी में 11000 रैलियों का होगा आयोजन

भाजपा महासचिव तरुण चुघ ने बताया, हम 9000 शक्ति केंद्रों में 11000 रैलियों का आयोजन करेंगे. उन्होंने आगे बताया, फरवरी के मध्य तक हम सार्वजनिक सभा को खत्म कर देंगे. जिसमें राज्य और इकाई के नेता सभा को संबोधित करेंगे.

तेलंगाना में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होना है. इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी अभी से अभियान में जुट गयी है. न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के अनुसार बीजेपी फरवरी में तेलंगाना में मेगा रैली करने की तैयारी में है.

फरवरी में 11 हजार रैली करेगी बीजेपी

आगाम राज्य विधानसभा को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी तेलंगाना में अगले महीने से मेगा अभियान शुरू करेगी. जिसमें बीजेपी का लक्ष्य 11 हजार सार्वजनिक रैलियों के आयोजन का है.

भाजपा महासचिव ने तेलंगाना चुनाव की तैयारी पर दिया बड़ा अपडेट

न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में भाजपा महासचिव तरुण चुघ ने बताया, हम 9000 शक्ति केंद्रों में 11000 रैलियों का आयोजन करेंगे. उन्होंने आगे बताया, फरवरी के मध्य तक हम सार्वजनिक सभा को खत्म कर देंगे. जिसमें राज्य और इकाई के नेता सभा को संबोधित करेंगे.

Also Read: वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी, करोड़ों की योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास, PM मोदी करेंगे तेलंगाना दौरा

11 हजार सार्वजनिक रैलियों के बाद भाजपा 119 विधानसभाओं में करेगी रैली

भाजपा महासचिव तरुण चुघ ने बताया, फरवरी में 11 हजार रैली करने के बाद भारतीय जनता पार्टी 119 विधानसभाओं में उसी तरह की रैलियां करेगी. जिसमें राज्य के नेताओं के अलावा केंद्रीय नेता भी संबोधित करेंगे.

बीजेपी ने किया मेगा बूथ सम्मेलन, नड्डा ने किया था संबोधित

मालूम हो बीजेपी ने 7 जनवरी, 2022 को मेगा बूथ सम्मेलन किया था. जिसको भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वर्चुअली संबोधित किया था.

2018 चुनाव में बीजेपी को मिली थी केवल एक सीट

तेलंगाना में 2023 के अंत में चुनाव होंगे. 2018 में हुए पिछले राज्य चुनावों में बीजेपी को करारी हार का सामना करना पड़ा था. चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ पार्टी भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने 2018 चुनाव में शानदार जीत दर्ज की थी और 119 में से 88 सीटों पर कब्जा किया था. जबकि कांग्रेस को 19 और बीजेपी को सिर्फ एक सीट मिली थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >