Tejas Fighter Aircraft: 97 तेजस लड़ाकू विमान खरीदेगी सरकार, 62370 करोड़ रुपये की हुई डील, जानें क्या है खासियत

Tejas Fighter Aircraft: रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को भारतीय वायुसेना के वास्ते 97 तेजस लड़ाकू विमान खरीदने के लिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के साथ 62,370 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए.

Tejas Fighter Aircraft: तेजस विमान की खरीद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीएस) ने पहले ही हरी झंडी दे दी थी. लगभग एक महीने बाद अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए हैं. रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इन विमानों की आपूर्ति 2027-28 में शुरू होगी.

फरवरी में 83 तेजस विमान के लिए की गई थी 48,000 करोड़ रुपये की डील

फरवरी 2021 में, रक्षा मंत्रालय ने भारतीय वायुसेना के लिए 83 तेजस एमके-1ए जेट विमानों की खरीद के लिए एचएएल के साथ 48,000 करोड़ रुपये का सौदा किया था.

स्वयं रक्षा कवच से लैस है तेजस विमान

तेजस विमान ‘स्वयं रक्षा कवच’ से लैस है. जिसमें 64 प्रतिशत से ज्यादा स्वदेशी सामग्री और 67 नए स्वदेशी उपकरण होंगे.

मिग-21 की जगह लेगा तेजस

एकल इंजन वाला एमके-1ए, भारतीय वायुसेना के मिग-21 लड़ाकू विमानों की जगह लेगा. मिग 21 शुक्रवार को रिटायर हो रहा है. भारतीय वायुसेना इन लड़ाकू विमानों को शामिल करना चाहती है क्योंकि उसके लड़ाकू स्क्वाड्रन की संख्या आधिकारिक तौर पर स्वीकृत 42 से घटकर 31 रह गई है.

तेजस लड़ाकू विमान की खासियत

तेजस पहला हल्का स्वदेशी लड़ाकू विमान है
तेजस उच्च-खतरे वाले हवाई वातावरण में भी उड़ान भरने में सक्षम है.
यह आधुनिक तकनीकों से लैस है.
तेजस का वजन करीब 6500 किलोग्राम है खाली में और लोड के साथ अधिकतम वजन करीब 13500 किलोग्राम.
यह हवा से हवा और हवा से जमीन पर हमला करने में सक्षम है.
इसका डिजाइन और विकास डीआरडीओ और एडीए द्वारा किया गया है.
इसके रख-रखाव काफी कम है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >