Tamil Nadu Stampede: अभिनेता विजय की रैली में भगदड़, 29 लोगों की मौत की आशंका, पीएम ने जताया दुख

Tamil Nadu Stampede: तमिलनाडु के करूर में टीवीके (तमिलनाडु वेत्री कझगम) प्रमुख और अभिनेता विजय की रैली में भगदड़ मचने से 29 से अधिक लोगों की मौत की खबर है. जबकि कई लोग घायल हो गए हैं.

Tamil Nadu Stampede: तमिलनाडु के करूर में टीवीके प्रमुख और अभिनेता विजय शनिवार को रैली कर रहे थे, जिसमें भारी संख्या में लोग शामिल हुए. रैली में अचानक भगदड़ मचने से 29 से अधिक लोग की मौत की आशंका व्यक्त की जा रही है. जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए. कई लोग बेहोश हो गए और उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया. अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है.

तमिलनाडु हादसे पर पीएम मोदी ने क्या कहा?

तमिलनाडु हादसे पर प्रधानमंत्री ने दुख जताया. उन्होंने एक्स पर लिखा- “तमिलनाडु के करूर में एक राजनीतिक रैली के दौरान हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना बेहद दुखद है. मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है. मैं इस कठिन समय में उन्हें शक्ति प्रदान करने की कामना करता हूं. सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.”

एडप्पादी के पलानीस्वामी ने मृतकों की संख्या को लेकर क्या किया दावा?

तमिलनाडु के नेता प्रतिपक्ष और AIADMK महासचिव एडप्पादी के पलानीस्वामी ने ट्वीट किया, “करूर में आयोजित तमिलगा वेत्री कजगम पार्टी की प्रचार सभा के दौरान भीड़ की अराजकता के कारण 29 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और कई अन्य बेहोश हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. यह खबर चौंकाने वाली और दुखद है. मैं उन लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना और खेद व्यक्त करता हूं जिन्होंने अपनी जान गंवाई.”

मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने हादसे पर जताई चिंता, अधिकारियों को फोन कर दिया निर्देश

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने ट्वीट किया, “करूर से आ रही खबर चिंताजनक है. मैंने पूर्व मंत्री वी सेंथिलबालाजी और मंत्री सुब्रमण्यम मा और जिला कलेक्टर को फोन करके उन नागरिकों को तुरंत इलाज मुहैया कराने को कहा है जो भीड़ के कारण बेहोश हो गए हैं और अस्पताल में भर्ती हैं. मैंने पास के त्रिची जिले के मंत्री अंबिल महेश को भी युद्धस्तर पर जरूरी मदद मुहैया कराने का आदेश दिया है. मैंने वहां के एडीजीपी से भी बात की है कि वे जल्द से जल्द हालात सुधारने के लिए कदम उठाएं. मैं जनता से डॉक्टरों और पुलिस के साथ सहयोग करने का अनुरोध करता हूं.”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >