तमिलनाडु: क्रॉस-वोटिंग से TVK की सीटें 144 हुईं, हॉर्स ट्रेडिंग का आरोप

Tamil Nadu Floor Test: अखिल भारतीय अन्नाद्रविड मुनेत्र कषगम (AIADMK) के 25 बागी विधायकों द्वारा की गई क्रॉस-वोटिंग से तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) सरकार की विधानसभा में सीटों की संख्या बढ़कर 144 हो गई. फ्लोर टेस्ट के दौरान विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोप लगे.

Tamil Nadu Floor Test: विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन ने कहा कि टीवीके सरकार उधार के सहयोगियों के सहारे और AIADMK में विभाजन करके सत्ता में बनी हुई है. बहुमत साबित करने के दौरान पूर्व राज्य मंत्रियों एस पी वेलुमणि और सी वे षणमुगम सहित अन्नाद्रमुक के 25 विधायकों ने विजय के नेतृत्व वाली टीवीके सरकार के समर्थन में मतदान किया. बहुमत साबित करते वक्त टीवीके के पास सदन में 105 विधायक थे. एएमएमके के मन्नारगुडी से इकलौते विधायक एस कामराज, जिन्हें पार्टी प्रमुख टी टी वी दिनाकरन ने टीवीके का समर्थन करने के लिए 12 मई को पार्टी से निष्कासित कर दिया था, ने सरकार के पक्ष में मतदान किया.

विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोपों पर क्या बोले सीएम विजय?

विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोपों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री सी जोसफ विजय ने कहा कि उनकी सरकार पर्दे के पीछे राजनीतिक सौदेबाजी में लिप्त होने के बजाय विकास कार्यों को पूरा करने के लिए पूरी गति से काम करेगी.

सरकार के विरोध में 22 मत डाले गए

विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के दौरान TVK सरकार के विरोध में 22 और पक्ष में 144 मत डाले गए. राज्य की 234 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए 118 मतों की आवश्यकता थी.

NDA के विधायक मतदान के दौरान तटस्थ रहे

बीजेपी का एकमात्र विधायक और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का घटक दल पट्टाली मक्कल काची (चार विधायक) मतदान के दौरान तटस्थ रहे. NDA के घटक दल टीटीवी दिनकरण के नेतृत्व वाली अम्माल मक्कल मुनेत्र कषगम (AMMK) से निष्कासित विधायक एस कामराज उन लोगों में शामिल थे, जिन्होंने सरकार के पक्ष में मतदान किया.

DMK ने किया वॉक आउट

सदन में 59 विधायकों वाली मुख्य विपक्षी पार्टी द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) के सदस्यों ने विश्वास मत के दौरान सदन से वॉक आउट किया.

ये भी पढ़ें: AIADMK में बगावत, फ्लोर टेस्ट में पार्टी के 25 विधायकों ने TVK का किया समर्थन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >