Tamil Nadu Election Results 2026 : तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने द्रविड़ राजनीति की पुरानी जड़ें हिला दी हैं. थलापति विजय ने अपनी पार्टी TVK के साथ धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 118 सीटों का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है. लेकिन दिलचस्प बात यह है कि आज ही के दिन (4 मई) विजय के साथ अक्सर चर्चा में रहने वाली एक्ट्रेस तृषा कृष्णन का जन्मदिन भी है, जिसे सोशल मीडिया पर विजय के लिए ‘लेडी लक’ के तौर पर देखा जा रहा है.
चुनाव परिणाम और ‘किंग मेकर’ विजय
शुरुआती रुझानों और नतीजों में TVK ने DMK और AIADMK जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है. विजय न केवल अपनी दोनों सीटों (पेराम्बूर और त्रिची ईस्ट) से जीत रहे हैं, बल्कि उनकी पार्टी अब सरकार बनाने की स्थिति में है.
तृषा कृष्णन: जन्मदिन, मंदिर दर्शन और विजय का घर
आज सुबह तृषा कृष्णन ने अपना जन्मदिन तिरुमाला मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन के साथ शुरू किया. लेकिन असली चर्चा तब शुरू हुई जब दर्शन के बाद वह सीधे विजय के चेन्नई स्थित घर पहुंचीं. साउथ मीडिया में यह दावा किया जा रहा है कि चुनावी नतीजों की आधिकारिक घोषणा के बाद विजय और तृषा अपनी शादी का ऐलान कर सकते हैं.
‘लियो’ की सफलता और तलाक की सुर्खियां
विजय और तृषा की जोड़ी ने करीब 5 फिल्मों में साथ काम किया है, लेकिन 2023 की ब्लॉकबस्टर ‘लियो’ के दौरान दोनों की नजदीकियों की खबरें सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहीं. रिपोर्ट्स के अनुसार, विजय की पत्नी संगीता ने अपनी तलाक याचिका में ‘एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर’ के आरोप लगाए थे. विजय और संगीता की शादी 1999 में हुई थी और उनके दो बच्चे हैं. हाल ही में विजय ने तलाक की खबरों को सार्वजनिक किया था.
Also Read : Assam Election 2026 Results Live: असम में BJP बंपर जीत की ओर, हिमंता का जादू बरकरार, जोरहाट में गोगोई हारे
