तमिलनाडु चुनाव रिजल्ट: हार के बाद कांग्रेस का दर्द, बोले चुनाव प्रभारी … तो जीत जाते 180 से 190 सीटें

Tamil Nadu Election Result 2024: तमिलनाडु चुनाव में हार के बाद कांग्रेस प्रभारी गिरीश चोडणकर ने माना कि DMK के साथ गठबंधन के कारण पार्टी मजबूत प्रदर्शन नहीं कर सकी. उन्होंने कहा, विजय के साथ होते तो 180-190 सीटें मिल सकती थीं. TVK की लहर से कार्यकर्ताओं में नाराजगी भी दिखी.

Tamil Nadu Election Result 2024: अगर टीवीके के साथ होते तो शायद 180 से 190 सीट पर हम जीत दर्ज करते… तमिलनाडु चुनाव में मिली शिकस्त के बाद कांग्रेस का यह दर्द सामने आया है. तमिलनाडु के कांग्रेस प्रभारी गिरीश चोडणकर ने मंगलवार को यह बात स्वीकार की है कि द्रमुक (DMK) के साथ गठबंधन में बने रहने के कारण कांग्रेस जमीनी स्तर पर लोगों को साथ नहीं ला सकी. न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक चोडणकर ने कहा- स्थानीय नेताओं और जमीनी स्तर के नेताओं का सुझाव था कि यदि राहुल गांधी विजय के साथ चुनाव प्रचार में शामिल होते हैं, तो इसका बहुत बड़ा प्रभाव पड़ेगा और हम तमिलनाडु चुनावों में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए करीब 180-190 सीटें हासिल कर सकते थे. लेकिन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) गठबंधन की मजबूरियों और डीएमके के पुराने और भरोसेमंद साथी होने के कारण पार्टी नेतृत्व ने उसी के साथ बने रहने का फैसला किया. हालांकि हम यह जानते थे कि टीवीके बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली है.

टीवीके से नहीं जुड़ने के कारण कई पार्टी नेता और कार्यकर्ता हुए नाराज- चोडणकर

टीवीके की जीत पर चोडणकर ने कहा कि नयी पार्टी के पक्ष में जबरदस्त लहर दिखी. युवाओं और महिलाओं ने बदलाव के लिए निर्णायक रूप से मतदान किया. टीवीके की लहर इस कदर रही कि खुद मुख्यमंत्री स्टालिन अपनी ही सीट कोलाथुर से चुनाव हार गये. स्टालिन साल 2011 से कोलाथुर से चुनाव जीतते आ रहे हैं. उनका जीत का अंतर भी बड़ा रहा है. लेकिन, इस चुनाव में उन्हें तमिल वेत्री कझगम (TVK) पार्टी के नेता वीएस बाबू ने 8,000 से अधिक वोटों के अंतर से हरा दिया है. चोडणकर ने माना कि टीवीके से नहीं जुड़ने के फैसले से पार्टी के कई कार्यकर्ता नाराज हो गए और कुछ टीवीके की तरफ चले गए, यहां तक कि कुछ ने उसकी ओर से चुनाव भी लड़ा. हालांकि डीएमक के साथ जाने पर उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी ने सोच-समझकर और सावधानी से यह फैसला लिया था.

गठबंधन पर क्या बोले चोडणकर?

तमिलनाडु चुनाव के नतीजों के बाद गठबंधन की संभावनाओं पर चोडणकर ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को मौजूदा राजनीतिक हालात की जानकारी दी है. उन्होंने साफ किया कि पार्टी जनादेश का सम्मान करेगी और कांग्रेस नेतृत्व तमिलनाडु की संस्कृति और विचारधारा के हित में फैसला करेगा. चोडणकर ने कहा- जनादेश बदलाव के पक्ष में है. हमें भी तमिलनाडु की जनता के इस जनादेश के सामने सिर झुकाना होगा. हम जनादेश के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहते.

टीवीके की आंधी में उड़ गये सभी दल

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में विजय के नेतृत्व वाली तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) ने शानदार प्रदर्शन किया है. टीवीके ने एमके स्टालिन के नेतृत्व वाली डीएमके को पछाड़ते हुए 108 सीटों पर जीत दर्ज की. इस चुनाव में द्रमुक मात्र 59 सीट में ही जीत हासिल कर सकी. यहां विधानसभा चुनाव के तहत 23 अप्रैल को मतदान हुए थे और मतगणना सोमवार (4 मई) को हुई थी. भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार, विपक्षी ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (AIADMK) ने 47 सीट जीतीं, जबकि उसकी सहयोगी पट्टाली मक्कल काची (PMK) को चार सीट और भारतीय जनता पार्टी (BJP) और अम्मा मक्कल मुनेत्र कषगम (AMMK) को एक-एक सीट मिली. चुनाव में द्रमुक (DMK) के सहयोगी दलों में से कांग्रेस ने पांच सीट जीतीं, जबकि इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी , मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी और वीसीके ने दो-दो सीट जीतीं.

पहली बार के चुनाव में ही टीएमके ने बनाया रिकॉर्ड

अभिनेता से राजनेता बने विजय की पार्टी टीवीके ने सोमवार को तमिलनाडु के चुनावी इतिहास में एक नया रिकॉर्ड बनाया है. टीवीके ने द्रमुक और उसके अध्यक्ष स्टालिन को उनके कोलाथुर निर्वाचन क्षेत्र में करारी हार देकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी. दूसरे पर द्रमुक और अन्नाद्रमुक तीसरे स्थान पर रही. विजय ने पेरम्बूर और तिरुचिरापल्ली पूर्व दोनों निर्वाचन क्षेत्रों से जीत हासिल की. टीवीके ने अपने पहले चुनाव में करीब 35 प्रतिशत (34.92) वोट हासिल किए. तमिलनाडु में ऐसा पहली बार हुआ है जब अपनी स्थापना के दो साल से कुछ अधिक समय बाद ही कोई पार्टी सत्ता में आएगी. इस पार्टी की स्थापना फरवरी 2024 में हुई थी.

Also Read: बंगाल में शाह और असम में नड्डा तय करेंगे मुख्यमंत्री का नाम, सेंट्रल ऑब्जर्वर नियुक्त

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >