DMK नेता स्टालिन और कनिमोझी कर्नाटक चुनाव में करेंगे कांग्रेस के लिए प्रचार! मिशन 2024 पर नजर?

एम के स्टालिन और डीएमके नेता कनिमोझी अगले महीने कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए प्रचार कर सकते हैं. पार्टी सूत्रों के अनुसार, इसके साथ ही पार्टी अपने कई प्रमुख नेताओं के संपर्क में है और चाहती है कि वे दक्षिणी राज्य में 10 मई को होने वाले चुनावों के लिए प्रचार करें.

DMK Leader Stalin Kanimozhi Bat for Congress: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन और डीएमके नेता कनिमोझी अगले महीने कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए प्रचार कर सकते हैं. पार्टी सूत्रों के अनुसार, इसके साथ ही पार्टी अपने कई प्रमुख नेताओं के संपर्क में है और चाहती है कि वे दक्षिणी राज्य में 10 मई को होने वाले चुनावों के लिए प्रचार करें. अगर ऐसा हाेता है तो यह भाजपा शासित केंद्र सरकार के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करने के चल रही कोशिशों में एक बड़ा कदम साबित हो सकता है. आपको बता दें कि कर्नाटक में 10 मई को मतदान होना है और वोटों की गिनती 13 मई को होगी.

तमिल मतदाताओं पर नजर

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तमिलनाडु की सीमा से लगा हुआ कर्नाटक, लगभग 5 प्रतिशत तमिलों का घर है. बेंगलुरु, मैसूर, कोलार चामराजनगर, हुबली और शिमोगा में अच्छी खासी संख्या में तमिल मतदाता हैं. द्रविड़ वोटों पर नजर रखते हुए कांग्रेस का मानना है कि सीएम एमके स्टालिन और साथी डीएमके हेवीवेट कनिमोझी अच्छे प्रचारक हो सकते हैं और राज्य में तमिलों को लुभाने में पार्टी की मदद कर सकते हैं.

Also Read: कर्नाटक भाजपा प्रभारी ने कांग्रेस पर कसा तंज, बोले- नहीं आएगी उनकी तीसरी लिस्ट, देखते रहिए
कांग्रेस कई विपक्षी नेताओं के संपर्क में

कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद नासिर हुसैन ने सोमवार को एएनआई से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस कई विपक्षी नेताओं के साथ बातचीत कर रही है, जिनमें से कुछ कर्नाटक में प्रचार भी कर सकते हैं. इससे पहले, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार कांग्रेस में शामिल हो गए. उनका राजनीतिक परिवर्तन तब हुआ, जब उन्हें भाजपा ने विधानसभा चुनाव का टिकट नहीं दिया. राज्य में 10 मई को होनेवाले चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 20 अप्रैल को समाप्त होगी.

राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं को किया भाजपा से सावधान

आपको बता दें कि कर्नाटक में सत्तारूढ़ भाजपा, कांग्रेस और जेडीएस सहित राजनीतिक दल भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश के साथ आरोप-प्रत्यारोप की बाढ़ में लगे हुए हैं. उधर, चुनावी दौरे पर पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने विश्वास जताया कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सत्ता में वापसी करेगी. उन्होंने जीत के लिए पार्टी नेताओं में जोश फूंका. साथ ही पार्टी की प्रदेश इकाई को भाजपा से सावधान रहने के लिए भी सतर्क किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >