भारी सुरक्षा के बीच तहव्वुर राणा NIA कोर्ट में पेश, अब खुलेंगे मुंबई हमले के कई राज

Mumbai Terror Attacks:: मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा को अमेरिका से भारत लाया गया. शाम में विशेष विमान दिल्ली उतरा. पाकिस्तानी मूल के 64 वर्षीय कनाडाई नागरिक तहव्वुर राणा की कोर्ट में पेशी हो रही है. उससे मुंबई हमले को लेकर पूछताछ की जा रही है.

Mumbai Terror Attacks: मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा अमेरिका से भारत लाया गया. शाम में उसे लेकर विशेष विमान दिल्ली के एयरपोर्ट पर लैंड किया. जब तहव्वुर का विमान दिल्ली के पालम एयरफोर्स स्टेशन पर उतरा तो, उससे पहले सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. बम निरोधक दस्ते को भी तैनात किया गया था. राणा का एयरपोर्ट पर मेडिकल टेस्ट कराया गया. उसे वहां से सीधे पटियाला हाउस कोर्ट लाया गया. इसके लिए सुरक्षा की खास व्यवस्था की गई. वहीं एयरपोर्ट पर तहव्वुर हुसैन की पहली तस्वीर सामने आयी है. सफेद बाल और बढ़ी हुई दाढ़ी में तहव्वुर राणा नजर आ रहा है. उसके भूरे रंग का जंपसूट भी पहन रखा है. एनआईए के जवान उसे घेरे हुए हैं.

Mumbai Terror Attacks: तहव्वुर राणा की पटियाला हाउस कोर्ट में पेशी

तहव्वुर राणा को पालम एयरफोर्स स्टेशन से सीधे पटियाला हाउस कोर्ट लाया गया, जहां उसकी पेशी हो रही है. इससे पहले पटियाला हाउस कोर्ट के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. वरिष्ठ अधिवक्ता दयान कृष्णन और एनआईए के विशेष लोक अभियोजक, अधिवक्ता नरेंद्र मान तहव्वुर राणा की अदालत में पेशी से पहले दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट पहुंचे.

Mumbai Terror Attacks: राणा को तिहाड़ जेल के उच्च सुरक्षा वाले वार्ड में रखा जाएगा

तहव्वुर राणा को तिहाड़ जेल के उच्च सुरक्षा वाले वार्ड में रखा जा सकता है. सूत्रों ने बताया कि राणा (64) को जेल में रखने के लिए आवश्यक तैयारियां कर ली गई हैं और जेल अधिकारी अदालत के आदेश का इंतजार करेंगे.

भारत सरकार की कूटनीति जीत : कोब्बी शोशनी

26/11 के आरोपी तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण पर, मध्य-पश्चिम भारत में इजरायल के महावाणिज्यदूत कोब्बी शोशनी ने कहा, “मैं भारत को बधाई देना चाहता हूं। यह भारत सरकार की कूटनीति की बड़ी जीत है. उसे भारत लाना एक बड़ी सफलता है. हमें आतंकवादियों या उन लोगों को न्याय के कटघरे में लाना है जिन पर आतंकवादी होने का संदेह है. मुंबई में 3 दिन की भयावह रातें और दिन; हम नरीमन हाउस और बाकी जगहों पर जो कुछ हुआ उसे नहीं भूलेंगे.”

पाकिस्तानी मूल का कनाडाई नागरिक है राणा

राणा पाकिस्तानी मूल का कनाडाई नागरिक है और 2008 के मुंबई आतंकवादी हमलों के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक अमेरिकी नागरिक डेविड कोलमैन हेडली का करीबी है.

तहव्वुर राणा का भारत प्रत्यर्पित होना बड़ी उपलब्धि

26/11 के आरोपी तहव्वुर राणा को अमेरिका से भारत लाए जाने पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी एसपी वैद ने कहा, “तहव्वुर राणा का भारत प्रत्यर्पित होना भारत सरकार और एजेंसियों की बहुत बड़ी उपलब्धि है… पाकिस्तान की आईएसआई के इशारे पर किए गए इस हमले में 166 लोगों की जान गई थी. इसलिए तहव्वुर राणा को जवाबदेह ठहराना बहुत जरूरी है. कई कड़ियों को जोड़ने की जरूरत है. उससे पूछताछ और हाफिज सईद और जकी-उर-रहमान लखवी की भूमिका का पता लगाने के बाद जांच पूरी होगी. उसने डेविड कोलमैन हेडली की मदद के लिए मुंबई में एक एजेंसी खोली थी. पाकिस्तान की आईएसआई ने कैसे इस पूरे मामले को अंजाम दिया और कैसे उसने पाकिस्तानी सेना की मदद की, इस बारे में कई राज सामने आएंगे. पाक सेना के दो मेजर इस पूरे मामले को संभाल रहे थे. क्या यह सब आईएसआई को जानकारी दिए बिना हो रहा था? क्या आईएसआई यह सब सेना प्रमुख को जानकारी दिए बिना कर रही थी?”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >