T20 WC: पाकिस्तान ने 2007 के इतिहास को दोहराया, अब रोहित के पास धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका

2007 टी20 वर्ल्ड कप में भी पहला सेमीफाइनल मुकाबला पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था. जिसमें न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराकर पाकिस्तान की टीम फाइनल में पहुंची थी. अब ठीक 15 साल बाद भी ऐसा ही कुछ संयोग बना और सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से रौंदकर पाक टीम फाइनल में पहुंची.

टी20 वर्ल्ड कप 2022 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना लिया. इसके साथ ही बाबर आजम की अगुआई वाली पाक टीम ने 2007 के इतिहास को भी दोहरा दिया.

2007 में भी न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में पहुंची थी पाकिस्तान की टीम

2007 टी20 वर्ल्ड कप में भी पहला सेमीफाइनल मुकाबला पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था. जिसमें न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराकर पाकिस्तान की टीम फाइनल में पहुंची थी. अब ठीक 15 साल बाद भी ऐसा ही कुछ संयोग बना और सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से रौंदकर पाक टीम फाइनल में पहुंची.

Also Read: Pak vs Nz T20 Highlights: पाकिस्तान ने फाइनल में मारी एंट्री, न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका

पाकिस्तान के फाइनल में पहुंचने के साथ ही भारत के खिताब जीतने की संभावना भी तेज हो गयी है. ऐसा इसलिए क्योंकि 2007 टी20 वर्ल्ड कप की तरह ही इसबार भी संयोग बनता दिख रहा है. एमएस धोनी की अगुआई में टीम इंडिया ने फाइनल में पाकिस्तान को हराकर ट्रॉफी जीता था. अब रोहित शर्मा के पास महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका है. भारत 2007 के बाद एक बार भी टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीता है. हालांकि धोनी की अगुआई में ही 2014 में भारत दूसरी बार फाइनल में पहुंचा था. लेकिन उस समय धोनी इतिहास दोहरा नहीं पाये और श्रीलंका के हाथों भारत को हार का सामना करना पड़ा.

2007 के फाइनल मुकाबले में धोनी ने किया था कमाल

2007 के फाइनल मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए गौतम गंभीर के शानदार 75 रनों की पारी के दम पर 157 रन का स्कोर खड़ा किया था. जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 19.3 ओवर में 152 रन पर ढेर हो गयी. हालांकि पाकिस्तान जीत के बेहद करीब पहुंच गया था, लेकिन धोनी ने बेहतरीन कप्तानी कराते हुए खतरनाक बल्लेबाजी कर रहे मिस्बाह-उल-हक को श्रीसंत के हाथों कैच आउट कराया और ट्रॉफी भारत के नाम कराया.

लगातार दो मैच हारने के बाद पाकिस्तान की टीम ने किया धाकड़ वापसी

पाकिस्तान की टीम के लिए मौजूदा वर्ल्ड कप शुरुआत में अच्छा नहीं रहा था. पहले मुकाबले में भारत के हाथों 4 विकेट से हार मिलने के बाद पाकिस्तान की टीम जिंबाब्वे से भी हार गयी. जिसके बाद उसके टूर्नामेंट से बाहर होने की उम्मीद बढ़ गयी थी. लेकिन उसके बाद पाक टीम ने दमदार वापसी की और सुपर 12 के बाकी सभी मैच जीते. हालांकि पाकिस्तानी की टीम को दक्षिण अफ्रीका की हार का लाभ मिल गया और सेमीफाइनल में जगह बना लिया. दक्षिण अफ्रीका को नीदरलैंड की टीम ने 13 रन से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >