टी20 वर्ल्ड कप 2026: पाकिस्तान ने USA को 32 रन से हराया, प्वाइंट्स टेबल में उलटफेर

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में मंगलवार को अपने दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान ने यूएसए की टीम को 32 रन से हरा दिया. पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 190 रन बनाया था. जिसके जवाब में यूएसए की टीम केवल 158 रन ही बना पाई.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान की टीम ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की है. अपने 7 फरवरी को पहले मुकाबले में नीदरलैंड को 3 विकेट से हराया था. यूएसए पर जीत के बाद पाकिस्तान की टीम प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर कब्जा कर लिया है.

पाकिस्तान की ओर से साहिबजादा फरहान ने जमाया अर्धशतक

यूएसए की टीम ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया. यह फैसला यूएसए के लिए भारी पड़ गया. पाक टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 190 रन का स्को बनाया. जिसके जवाब में यूएसए की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर केवल 158 रन ही बना पाई. पाकिस्तान की ओर से साहिबजादा फरहान ने अर्धशतकीय पारी खेली. फरहान ने 41 गेंदों का सामना किया, जिसमें 6 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 73 रन बनाए.

अर्धशतक से चूके बाबर आजम

पाकिस्तान की ओर से बाबर आजम ने 46 रनों की पारी खेली. बाबर ने 32 गेंदों का सामना किया, जिसमें 4 चौके और एक छक्का जमाया. शादाब खान 12 गेंदों में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 30 रन की पारी खेली. साइम अयूब ने 19 रन बनाया.

प्वाइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर

पाकिस्तान की लगातार दूसरी जीत के बाद ग्रुप ए के प्वाइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर हुआ है. दो मैचों में दो जीत के बाद पाकिस्तान 4 अंक और +0.932 नेट रन रेट लेकर टॉप पर पहुंच गया है. जबकि भारत दो अंक और +1.450 नेट रन रेट लेकर दूसरे नंबर पर पहुंच गया है. यूएसए की टीम लगातार दो के बाद सबसे नीचे पहुंच गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >