Sushant Case/NCB : गोवा से मुंबई पहुंची दीपिका पादुकोण, 26 को एनसीबी के सामने होंगी पेश

Sushant Case/NCB, Rhea chakraborty :सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या केस मेंं आज अहम दिन है. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो आज अभिनेत्री रकुलप्रीत से पूछताछ कर सकती है. हालांकि अभी तक रकुलप्रीत ने समन मिलने से इंकार कर दिया है. वहीं एनसीबी ने फिल्म डायरेक्टर क्षितिज प्रसाद को समन भेजा है. इसी बीच खबर है कि समन जारी होने के बाद दीपिका पादुकोण गोवा से मुंबई लौट चुकी हैं, जिसके बाद पादुकोण भी एनसीबी से भी पूछताछ के लिए शामिल हो सकती है. वहीं विशेष एनडीपीएस ( NDPS) अदालत ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) को तलोजा जेल का दौरा करने और रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक और सुशांत सिंह राजपूत के कुक दीपेश सावंत का बयान दर्ज करने की अनुमति दी है.

Live Updates
9:20 PM. 24 Sept 20 9:20 PM. 24 Sept

मुंबई पहुंची दीपिका पादुकोण

एनसीबी के समन के बाद दीपिका पादुकोण आज रात मुंबई पहुंच गयीं. उनके साथ उनके पति रणवीर सिंह भी हैं. 26 को दीपिका एनसीबी के सामने पेश होंगी.

8:06 PM. 24 Sept 20 8:06 PM. 24 Sept

गोवा एयरपोर्ट पहुंची दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण मुंबई रवाना होने के लिए गोवा एयरपोर्ट पहुंच गयी हैं. वे कुछ देर में मुंबई पहुंच जायेंगी. दीपिका 26 को एनसीबी के सामने पूछताछ के लिए उपस्थित होंगी.

7:28 PM. 24 Sept 20 7:28 PM. 24 Sept

दीपिका 26 को पूछताछ के लिए उपस्थित रहेंगी

एनसीबी ने आज बताया कि दीपिका पादुकोण पूछताछ के लिए 26 सितंबर को उपस्थित होगी. संभव है कि रकुलप्रीत सिंह और करिश्मा प्रकाश कल पूछताछ के लिए उपस्थित हों.

7:28 PM. 24 Sept 20 7:28 PM. 24 Sept

सिमोन खंबाटा और श्रुति मोदी का बयान एनसीबी ने दर्ज किया

सिमोन खंबाटा और श्रुति मोदी का बयान एनसीबी ने आज दर्ज कर लिया, इस बात की जानकारी एनसीबी ने दी. कल इन्हें समन किया गया था.

5:02 PM. 24 Sept 20 5:02 PM. 24 Sept

सारा अली खान मुंबई पहुंची

एनसीबी की नोटिस के बाद अभिनेत्री सारा अली खान गोवा से मुंबई पहुंच गयीं हैं. उनसे 26 तारीख को एनसीबी पूछताछ करेगी. सुशांत सिंह की मौत मामले में ड्रग्स कनेक्शन में जांच के दौरान सारा अली को समन भेजा गया है. सारा के साथ उनकी मां अमृता सिंह भी हैं.

2:40 PM. 24 Sept 20 2:40 PM. 24 Sept

जेल में रिया चक्रवर्ती से पूछताछ करेगी एनसीबी

विशेष एनडीपीएस ( NDPS) अदालत ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) को तलोजा जेल का दौरा करने और रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक और सुशांत सिंह राजपूत के कुक दीपेश सावंत का बयान दर्ज करने की अनुमति दी.

2:40 PM. 24 Sept 20 2:40 PM. 24 Sept

मुंबई के लिए रवाना हुई सारा अली खान

दीपिका पादुकोण के बाद सारा अली खान भी गोवा से मुंबई के लिए रवाना हो गई हैं. 26 सितंबर को सारा एनसीबी के सामने पेश होंगी. वहीं दीपिका पादुकोण से एनसीबी की टीम कल पूछताछ करेगी.

1:59 PM. 24 Sept 20 1:59 PM. 24 Sept

क्षितिज प्रसाद के घर छापेमारी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, धर्मा प्रोडक्शन के डायरेक्टर क्षितिज प्रसाद के घर छापेमारी की है. बताया जा रहा है कि वह घर पर नहीं हैं. एनसीबी ने उन्हें समन भेजा है. वह शुक्रवार सुबह 11 बजे एनसीबी के समक्ष पेश होंगे. ड्रग पेडलर अनुज केशवानी ने उनके नाम का खुलासा किया है.

1:59 PM. 24 Sept 20 1:59 PM. 24 Sept

दोपहर 2.30 बजे मुंबई पहुंचेंगी दीपिका पादुकोण

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण गोवा की होटल से निकल चुकी हैं. वह करीब 2.30 बजे मुंबई पहुंच सकती हैं. दीपिका शुक्रवार सुबह 10.30 बजे एनसीबी की टीम के सामने पेश होंगी.

1:59 PM. 24 Sept 20 1:59 PM. 24 Sept

मुंबई लौट रही दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण अचानक गोवा से मुंबई लौट रही हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दीपिका चार्टर प्लेन से मुंबई आ रही हैं. 1.30 बजे वह मुंबई के लिए निकलेंगी और 2.30 बजे पहुंचेंगी. बताया जा रहा है कि उनके साथ KWAN के अधिकारी भी मौजूद हैं.

12:48 PM. 24 Sept 20 12:48 PM. 24 Sept

डायरेक्टर क्षितिज प्रसाद को समन

एनसीबी ने फिल्म डायरेक्टर क्षितिज प्रसाद को समन भेजा है. इससे पहले एनसीबी ने दीपिका पादुकोण, सारा अली खान और श्रद्धा कपूर को समन भेजा था.

12:48 PM. 24 Sept 20 12:48 PM. 24 Sept

सिमोन से पूछताछ जारी

एनसीबी की टीम सिमोन खंबाटा से पूछताछ कर रही है. वहीं एनसीबी के निशाने पर बॉलीवुड की 50 सेलिब्रिटी है, जिससे समन भेजा जाएगा

12:48 PM. 24 Sept 20 12:48 PM. 24 Sept

कंगना से हो पूछताछ

महाराष्ट्र विधानपरिषद के नेता प्रतिपक्ष प्रवीण दारेकर ने कंगना को लेकर बड़ा बयान दिया है. दारेकर ने कहा कि ड्रग्स मामले में अगर वो ड्रग्स एडिक्ट है तो कंगना रनौत से भी पूछताछ हो.

12:48 PM. 24 Sept 20 12:48 PM. 24 Sept

फैशन डिजाइनर सिमोन खंबाटा पहुंची एनसीबी दफ्तर

एनसीबी द्वारा समन जारी होने के बाद सिमोन खंबाटा दफ्तर पहुंची है. यहां पर सिमोन से एनसीबी की टीम ड्रग्स मामले में पूछताछ करेगी.

12:48 PM. 24 Sept 20 12:48 PM. 24 Sept

एनसीबी की रेड

ड्रग्स कनेक्शन मामले में एनसीबी की टीम ने मुंबई के कई इलाकों में छापेमारी की है. हालांकि ये छापेमारी किन मामलों में कहां की गई हा, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है.

12:48 PM. 24 Sept 20 12:48 PM. 24 Sept

रिया शौविक जमानत पर सुनवाई टली

रिया और शौविक चक्रवर्ती की जमानत पर सुनवाई टल गई है. सुनवाई मुंबई में भारी बारिश के कारण टली है.

12:48 PM. 24 Sept 20 12:48 PM. 24 Sept

कंगना रनौत का ट्वीट वायरल

बता दें कि रकुलप्रीत, दीपिका पादुकोण और सारा को समन के बाद कंगना ने ट्वीट किया है. कंगना ने ट्वीट कर लिखा, ‘बॉलीवुड माफिया पहली बार मना रहा होगा कि काश सुशांत मारा नहीं गया होता. पहली बार उन्हें अपनी क्रूरता, दुख और चुप्पी पर पछतावा हो रहा होगा. पहली बार वे चाह रहे होंगे कि काश समय को पीछे कर पाते और वापस ला पाते.’

9:27 AM. 24 Sept 20 9:27 AM. 24 Sept

रिया याचिका पर आज सुनवाई

रिया चक्रवर्ती की जमानत याचिका पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई होगी. रिया की याचिका पर कव ही सुनवाई होनी थी, लेकिन मुंबई में बारिश के कारण यह टल गया.

9:27 AM. 24 Sept 20 9:27 AM. 24 Sept

दीपिका ले रही है लीगल एडवाइज

वहीं अभिनेत्री दीपिका पादुकोण समन के बाद इस पूरे मामले में लीगल एडवाइज ले रही है. दीपिका आज गोवा से वापस मुंबई भी लौटेगी. बता दें कि एनसीबी की टीम ने दीपिका पादुकोण को नोटिस भेजा है.

9:37 AM. 24 Sept 20 9:37 AM. 24 Sept

सुशांत केस में आज अहम दिन

सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या केस मेंं आज अहम दिन है. एक ओर जहां एनसीबी द्वारा गिरफ्तार रिया चक्रवर्ती की बेल पर हाईकोर्ट में सुनवाई होगी, वहीं नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो आज अभिनेत्री रकुलप्रीत से पूछताछ करेगी. इसी बीच खबर है कि समन जारी होने के बाद दीपिका पादुकोण गोवा से मुंबई लौट रही है, जिसके बाद पादुकोण भी एनसीबी से भी पूछताछ के लिए शामिल हो सकती है.

Posted by : Avinish Kumar Mishra

मुख्य बातें

Sushant Case/NCB, Rhea chakraborty :सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या केस मेंं आज अहम दिन है. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो आज अभिनेत्री रकुलप्रीत से पूछताछ कर सकती है. हालांकि अभी तक रकुलप्रीत ने समन मिलने से इंकार कर दिया है. वहीं एनसीबी ने फिल्म डायरेक्टर क्षितिज प्रसाद को समन भेजा है. इसी बीच खबर है कि समन जारी होने के बाद दीपिका पादुकोण गोवा से मुंबई लौट चुकी हैं, जिसके बाद पादुकोण भी एनसीबी से भी पूछताछ के लिए शामिल हो सकती है. वहीं विशेष एनडीपीएस ( NDPS) अदालत ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) को तलोजा जेल का दौरा करने और रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक और सुशांत सिंह राजपूत के कुक दीपेश सावंत का बयान दर्ज करने की अनुमति दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags
NCB

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >