Surya Grahan 2020: इस सूर्यग्रहण में एक साथ छह ग्रह वक्री रहेंगे,जानें राशियों पर होगा क्या असर

Surya Grahan June 2020 Date and Time: कल यानी 21 जून को सूर्यग्रहण लगने वाला है. इस सूर्यग्रहण को उत्तरी भारत, चीन, मध्य अफ्रीकी गणराज्य, कांगो, इथियोपिया और दक्षिण में पाकिस्तान के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा. इस ग्रहण को चूड़ामणि ग्रहण भी कहा जाता है। इस ग्रहण के सूतक नियम आदि 20 जून की रात 10.09 बजे से मान्य होंगे. 21 जून आषाढ़ कृष्ण पक्ष को कंकणाकृति खंडग्रास को यह सूर्य ग्रहण लगेगा. यह ग्रहण भारत के कुछ भूभाग में खंडग्रास रूप में दिखाई देगा व कुछ भाग में कंकणाकृति रूप में दिखेगा.

कल यानी 21 जून को सूर्यग्रहण लगने वाला है. इस सूर्यग्रहण को उत्तरी भारत, चीन, मध्य अफ्रीकी गणराज्य, कांगो, इथियोपिया और दक्षिण में पाकिस्तान के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा. इस ग्रहण को चूड़ामणि ग्रहण भी कहा जाता है। इस ग्रहण के सूतक नियम आदि 20 जून की रात 10.09 बजे से मान्य होंगे. 21 जून आषाढ़ कृष्ण पक्ष को कंकणाकृति खंडग्रास को यह सूर्य ग्रहण लगेगा. यह ग्रहण भारत के कुछ भूभाग में खंडग्रास रूप में दिखाई देगा व कुछ भाग में कंकणाकृति रूप में दिखेगा.

मेष, सिंह, कन्या, मकर राशि पर शुभ, वृषभ, तुला, धनु, कुंभ राशि पर मध्यम और मिथुन, कर्क, वृश्चिक, मीन राशि पर उसके अशुभ प्रभाव रहेंगे. इस ग्रहण के अवधि काल में एक साथ छह ग्रह वक्री रहेंगे. इसमें बुध, बृहस्पति, शुक्र, शनि, राहु, केतु हैं. ये ग्रह 21 जून को वक्री रहेंगे.

इस सूर्यग्रहण से जुड़ी एक दिलचस्प बात ये है कि जब पूरा सूर्य चांद के पीछे छिप जाएगा और केवल इसकी बाहरी परत यानी कोरोना नजर आएगी. असल में कोरोना एक रिंगनुमा गोल आकृति है, इसके चारों ओर से बाहर को निकलती ज्वाला जैसी नजर आती है. इसका कोरोना वायरस के कुछ लेना देना नहीं है.

  • मेष: मेष राशि के जातकों के लिए सबसे ज्‍यादा अपने मित्रों, भाई-बंधुओं पर ध्‍यान देना है. उनके लिए यह खतरनाक समय है. इसके अलावे. नाक-कान-गला में दिक्‍कत हो सकती है. कुछ योजनाएं पॉजिटिव भी होंगी. रोजी-रोजगार के क्षेत्र के लिए कोई नुकसान नहीं है.

  • वृषभ : यह ग्रहण धन भाव में होगा. कर्ज न लें. दुश्मन बढ़ सकते हैं, जिसकी वजह से मानसिक तनाव में रह सकते है. वाणी पर नियंत्रण रखना है. अनाज का दान कर सकते हैं और चावल, आटा, गेहूं और दाल दे सकते हैं. श्री सूक्त का जपु जी साहब/पाठ करें. चावल, चीनी, कपूर, दूध का पैकेट, सफेद मिठाई, सफेद कपड़े दान करें.

  • मिथुन: मिथुन राशिवालों के लिए यह सूर्यग्रहण सर्वाधिक कष्टप्रद साबित हो सकता है.

    मिथुन राशि के जातकों को अपनी वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखना चाहिए.

  • कर्क: कर्क राशि वाले जातकों को कर्ज ना लेना है न ही देना है, संपत्ति की हानी हो सकती है. गरीब व्यक्ति को आप अन्न, गुड़, तिल या वस्त्र का दान कर सकते हैं, जो आपके लिए बेहद अच्छा रहने वाला है.

  • सिंह: सिंह राशि वाले जातकों के लिए ग्रहण के प्रभाव से रुके काम बनेंगे, राजकीय कार्य बनेंगे, जवाबदारी बढ़ेगी.

  • कन्या: कन्या राशि वालों के लिए पदमान-सम्मान बढ़ेगा पर राजकीय कार्यों में बाधा बनी रहेगी.

  • तुला: कल का सूर्य ग्रहण तुला राशिवालों के कार्य में बाधा उत्पन्न करा सकता है. स्वास्थ्य के प्रति चिंता बढ़ेगी, इशके अलावा विद्यार्थियों को हैं तो पढ़ाई में और मन लगाएं ताकि परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने में परेशानी न हो.

  • वृश्चिक: वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए ग्रहण का मिला-जुला प्रभाव रहेगा, विवाद का हल निकलेगा.

  • धनु: धनु राशि वालों के लिए नई कार्ययोजना बनेगी, आय के स्रोत बढ़ेंगे, सहयोग मिलेगा.

  • मकर: मकर राशि के जातकों के लिए पुराने मामले से परेशानी होगी, निर्णय सोच-विचार कर लें.

  • कुंभ: संतान पक्ष पर बहुत ज्‍यादा ध्‍यान देने की जरूरत है. किसी भी तरह से लिखने-पढ़ने की शुरुआत इस दिन न करें. बच्‍चों के मामले में कोई रिस्‍क न लें. महत्‍वपूर्ण निर्णयों को बिल्‍कुल न लें. किसी चीज का प्रारम्‍भ न करें.

  • मीन- मीन राशि के जातकों को अपनी मां के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान देना जरूरी है. अपने आस पास नकारात्‍मकता न फैलने दें. इसके अलावा वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की जरूरत है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

Published by: Prabhat Khabar

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >