Supreme Court : सुप्रीम कोर्ट 19 अगस्त से राष्ट्रपति के संदर्भ पर दलीलें सुनना शुरू करेगा

Supreme Court : सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति की ओर से भेजे गए एक अहम मामले पर सुनवाई की तारीखें तय कर दी हैं. यह मामला कई संवैधानिक सवाल उठाता है. जानें कोर्ट की ओर से क्या कहा गया?

Supreme Court : सुप्रीम कोर्ट ने विधानसभा द्वारा पारित विधेयकों पर निर्णय के लिए समयसीमा तय किए जाने के संबंध में राष्ट्रपति के संदर्भ पर सुनवाई के लिए समय निर्धारित किया. कोर्ट ने कहा कि वह 19 अगस्त से राष्ट्रपति के संदर्भ पर दलीलें सुनना शुरू करेगा, केंद्र और राज्यों को 12 अगस्त तक लिखित दलीलें दाखिल करनी होंगी. यह मामला कई संवैधानिक सवाल उठाता है, खासकर यह कि क्या अदालतें राज्य विधानसभाओं से पास हुए बिलों पर राज्यपाल या राष्ट्रपति को मंजूरी देने की समय-सीमा तय कर सकती हैं.

मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई की अगुवाई वाली पांच जजों की बेंच ने कहा कि इस मामले की सुनवाई 19 अगस्त से शुरू होगी. कोर्ट ने सभी पक्षों को 12 अगस्त तक अपनी लिखित दलीलें जमा करने को कहा है. कोर्ट के आदेश के अनुसार, जो पक्ष राष्ट्रपति की ओर से भेजे गए इस मामले का समर्थन कर रहे हैं, उन्हें 19, 20, 21 और 26 अगस्त को सुना जाएगा. जो पक्ष इसके विरोध में हैं, उन्हें 28 अगस्त, 3, 4 और 9 सितंबर को सुना जाएगा. केंद्र सरकार की ओर से जवाब देने का मौका 10 सितंबर को मिलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >