Sugar Price Hike : बोले अरविंद केजरीवाल- चीनी बनाने वाले गन्ने से मोदी जी ने एथेनॉल बना दिया

Sugar Price Hike : देश में चीनी की बढ़ती कीमतों से राहत दिलाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने बाजार में चीनी की उपलब्धता बढ़ाने के लिए 10 लाख मीट्रिक टन कच्ची चीनी के शुल्क-मुक्त आयात की अनुमति दी है. सरकार के इस फैसले पर अरविंद केजरीवाल का रिएक्शन सामने आया है.

वाणिज्य मंत्रालय ने गुरुवार (20 अगस्त) को कच्ची चीनी के शुल्क-मुक्त आयात की जानकारी दी. सरकार का मानना है कि आयात से घरेलू बाजार में चीनी की आपूर्ति बढ़ेगी और कीमतों पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी. खासकर त्योहारी सीजन से पहले यह फैसला अहम माना जा रहा है, जब मिठाइयों की मांग तेजी से बढ़ जाती है.

सरकार के इस फैसले पर आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने लिखा कि अभी अभी खबर आयी है कि चीनी आयात को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने चीनी पर आयात शुल्क जीरो कर दिया है. देश में चीनी की कीमतें बेतहाशा बढ़ रही हैं. क्योंकि चीनी की भारी कमी हो गई है. क्योंकि चीनी बनाने वाले गन्ने से मोदी जी ने एथेनॉल बना दिया है. लगभग तीस लाख टन चीनी के गन्ने से मोदी जी ने एथनॉल बना दिया.


आगे केजरीवाल ने लिखा कि मोदी जी का कहना है कि एथनॉल बना कर विदेशी मुद्रा बचायी है. उस विदेशी मुद्रा से अबचीनी आयात कर रहे हैं. वाह मोदी जी वाह.


ये भी पढ़ें: Sugar Price Hike : चीनी की कीमतों पर लगाम की तैयारी, मोदी सरकार ने लिया ये फैसला

चीनी के दाम 40% बढ़े

भारत में पिछले दो महीनों में चीनी की कीमतें करीब 40 फीसदी बढ़ गई हैं. चीनी का उत्पादन कम होने से बाजार में इसकी उपलब्धता घट गई है. इसी वजह से भारत को करीब 10 साल बाद पहली बार चीनी का आयात करना पड़ रहा है. सरकार के शुल्क-मुक्त आयात के फैसले का असर अंतरराष्ट्रीय बाजार पर भी दिखा. गुरुवार (20 अगस्त) को लंदन में सफेद चीनी और न्यूयॉर्क में कच्ची चीनी के वायदा भाव 4 फीसदी तक बढ़ गए.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >