Earthquakes: अमेरिका के टेक्सास में इतिहास का सबसे जोरदार भूकंप, हिमाचल की धरती भी हिली

अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने बताया कि भूकंप की तीव्रता 5.4 मापी गयी और यह स्थानीय समयानुसार पांच बजकर 35 मिनट पर आया. भूकंप का केंद्र मिडलैंड से 22 किलोमीटर दूर उत्तर-उत्तरपश्चिम में जमीन से करीब नौ किलोमीटर की गहरायी में स्थित था.

अमेरिका में टेक्सास राज्य के पश्चिमी क्षेत्र में शुक्रवार को 5.4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए जो इतिहास के सबसे जोरदार भूकंप के झटकों में से एक रहा.

अभी किसी के हताहत होने या किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है

अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने बताया कि भूकंप की तीव्रता 5.4 मापी गयी और यह स्थानीय समयानुसार पांच बजकर 35 मिनट पर आया. भूकंप का केंद्र मिडलैंड से 22 किलोमीटर दूर उत्तर-उत्तरपश्चिम में जमीन से करीब नौ किलोमीटर की गहरायी में स्थित था. भूकंप से अभी तक किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है.

Also Read: टेलीफोन के तार की खासियत करेगी आपको हैरान, भूकंप के बारे में पता लगाने . . .

टेक्सास राज्य के इतिहास में चौथा सबसे शक्तिशाली भूकंप

मिडलैंड में राष्ट्रीय मौसम सेवा कार्यालय ने पहले ट्वीट कर चेतावनी दी थी कि यह टेक्सास राज्य के इतिहास में चौथा सबसे शक्तिशाली भूकंप होगा.

भूकंप के झटके 1500 से अधिक लोगों ने महसूस किये

यूएसजीएस के कोलराडो में राष्ट्रीय भूकंप सूचना केंद्र की भूभौतिकीविद जेना पर्सली ने कहा कि भूकंप के झटके 1500 से अधिक लोगों ने महसूस किये. उन्होंने कहा कि भूकंप के बाद कम तीव्रता का भूकंप का एक और झटका महसूस किया गया.

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में भी 3.4 तीव्रता का भूकंप

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में भी शुक्रवार रात भूकंप के कम तीव्रता के झटका महसूस किया गया. रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.4 थी. आपदा प्रबंधन विभाग के विशेष सचिव सुदेश मोक्ता ने बताया कि रात करीब 10 बजकर दो मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए और भूकंप का केंद्र किन्नौर में नाको के निकट चांगो निचला था. भूकंप के झटके कुछ सेकंड तक रहे, जिसके चलते लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. अब तक जान-माल के नुकसान के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >