Stop Food Wastage Movement: खाने की बर्बादी रोकने की प्रेरणा, राम बंधू और रॉबिन हुड आर्मी की नई पहले, देखें वीडियो

Stop Food Wastage Movement: राम बंधू और रॉबिन हुड आर्मी ने खाने की बर्बादी रोकने के लिए नई पहल की है. एक विचार नाम से कैंपेन की शुरुआत की गई है.

Stop Food Wastage Movement: भारत में खाने की बर्बादी एक गंभीर समस्या है. संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम की रिपोर्ट के मुताबिक हर साल प्रति व्यक्ति 55 किलोग्राम खाना बर्बाद होता है. जबकि देश की 13 फीसदी कुपोषण का शिकार है. यह चौंकाने वाला विरोधाभास है और इसपर लंबे समय विचार हो रहा है. पूरे देश के लिए खाने की बर्बादी एक गंभीर समस्या बनी हुई है. ऐसे में जरूरत है इस समस्या के निर्णायक समाधान की. इसी को लेकर राम बंधू ब्रांड ने स्वयंसेवक संघठन रॉबिन हुड आर्मी के साथ मिलकर एक पहल की है. इस साझेदारी का मकसद लोगों में खाने की बर्बादी रोकने के प्रति जागरूक करना है. इन्होंने Stop Food Wastage Movement की पहल की है.

शॉर्ट फिल्म जारी

खाने की बर्बादी रोकने की इस मुहिम में राम बंधू की ओर से एक शॉर्ट फिल्म भी जारी की गई है. जिसे एक विचार के नाम से बनाया गया है. इस फिल्म में एक कहानी के जरिए खाने के उपयोग और बर्बादी के बीच का अंतर को दर्शाने की कोशिश की गई है. कहानी के जरिये लोगों को उनके दैनिक जीवन में खाद्य पदार्थों के उपभोग और विनियोग पर सोचने करने के लिए प्रेरित किया गया है. शार्ट फिल्म में एक सामान्य भारतीय परिवार को दिखाया गया है. जिसमें छोटे बच्चे कई बार खाने की बर्बादी करते हैं. कहानी के अंत में खाने की बर्बादी रोकने का एक अहम संदेश दिया जाता है.

बचे हुए खाने के जरूरत मंतों में बांटने का अभियान

रॉबिन हुड आर्मी जैसी संस्थाएं बचा हुआ खाना जरूरतमंदों तक पहुंचाने में मदद करती हैं. फिल्म में यह दिखाया गया है की ऐसी संस्थाओं की मदद लेना और बचे हुए खाने को जरूरतमंद और जानवरों को देना, कुछ सरल उपाय हैं जो इस समस्या को हल करने में मदद कर सकते हैं. वहीं राम बंधू ब्राण्ड कंपनी के मार्केटिंग हेड भानुदास गुंडकर ने कहा एक प्रमुख खाद्य FMCG के रूप में खाने की बर्बादी के मुद्दे पर समाज का ध्यान आकृष्ट करने अच्छी बात है.

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उबलब्ध है फिल्म

खाने की बर्बादी को रोकने की दिशा में बनी यह शॉर्ट फिल्म सिर्फ डिजिटल प्लेटफार्म पर उपलब्ध है. इसमें मशहूर महाराष्ट्रीयन अभिनेता चिन्मय उदगीरकर ने भी अभिनय किया है. इसे अमेझ प्रोडक्शन्स की ओर से बनाया गया है. डीजिशेफ्स की ओर से संकल्पित किया गया है.

Stop Food Wastage Movement: खाने की बर्बादी रोकने की प्रेरणा, राम बंधू और रॉबिन हुड आर्मी की नई पहले, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >