Spying For Pakistan: जासूसी के आरोप में एक और गिरफ्तार, यूपी ATS ने मोहम्मद तुफैल को दबोचा

Spying For Pakistan: पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक को गिरफ्तार किया है. यूपी एटीएस की टीम ने वाराणसी से मोहम्मद तुफैल पुत्र मकसूद आलम को पकड़ा. वह भारत की आंतरिक सुरक्षा से जुड़ी अहम जानकारियां पाकिस्तान के साथ साझा कर रहा था.

Spying For Pakistan: यूपी एटीएस ने मोहम्मद तुफैल को गिरफ्तार करने के साथ-साथ उसके पास से एक मोबाईल और सिम कार्ड बरामद किया. खुफिया जानकारी के आधार पर एटीएस फील्ड यूनिट वाराणसी ने पुष्टि की कि तुफैल पाकिस्तान के कई लोगों के संपर्क में था. वह पाकिस्तान के प्रतिबंधित आतंकी संगठन तहरीक-ए-लब्बैक के नेता मौलाना शाह रिजवी के वीडियो व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर करता था. साथ ही वह ‘गजवा-ए-हिंद’, बाबरी मस्जिद का बदला और भारत में शरीयत लागू करने का आह्वान करने वाले संदेश भी शेयर करता था.

भारत की आतंरिक सुरक्षा से जुड़ी जानकारी शेयर करता था मोहम्मद तुफैल

एटीएस ने बताया, मोहम्मद तुफैल व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़कर पाकिस्तान द्वारा प्रयोजित राष्ट्रविरोधी संगठन बनाकर भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को छति पहुंचाने की नीयत से कार्य करता था. इसके अलावा भारत की आंतरिक सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां पाकिस्तान के नंबरों पर साझा करता था.

तुफैल ने राजघाट, नमोघाट और ज्ञानवापी सहित कई स्थानों की जानकारी पाकिस्तान को दी

तुफैल पर आरोप है कि उसने भारत के कई पर्यटक स्थल, राजघाट, नमोघाट, ज्ञानवापी, रेलवे स्टेशन, जामा मस्जिद, लाल किला, निजामुद्दीन औलिया की तस्वीर और उससे जुड़ी जानकारी पाकिस्तानी नंबरों पर शेयर की थी. तुफैल ने पाकिस्तान की ओर से संचालित ग्रुप का लिंक वाराणसी के अन्य कई लोगों को भी भेजा था. तुफैल करीब 600 से अधिक पाकिस्तानी नंबरों से संपर्क में था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >