SpiceJet Flight: स्पाइस जेट विमान की खिड़की का फ्रेम हवा में उखड़ा, जानें फिर क्या हुआ?

SpiceJet Flight: गोवा से पुणे के लिए उड़ान भरने वाले स्पाइस जेट के Q400 विमान की खिड़की का फ्रेम अचानक हवा में उखड़ गया. जिससे यात्रियों में कुछ देर के लिए हड़कंप मच गई. हालांकि एयरलाइंस की ओर से बताया गया कि इसमें यात्रियों की सुरक्षा पर कोई असर नहीं पड़ा.

SpiceJet Flight: एयरलाइन ने बताया, “Q400 विमान में से एक की ‘कॉस्मेटिक’ (आंतरिक) खिड़की का फ्रेम उड़ान के दौरान ढीला हो गया और उखड़ गया.” स्पाइसजेट ने यह भी कहा कि पूरी उड़ान के दौरान केब���न में दबाव सामान्य रहा और यात्रियों की सुरक्षा पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा. उसने कहा कि जो हिस्सा उखड़ गया था, वह एक गैर-संरचनात्मक घटक था, जिसे छाया के उद्देश्य से खिड़की पर लगाया गया था और इससे किसी भी तरह से विमान की सुरक्षा से समझौता नहीं हुआ.

लैंडिंग के बाद विमान के फ्रेम को ठीक कर लिया गया

एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि अगले (पुणे) हवाई अड्डे पर विमान के उतरने के बाद मानक रखरखाव प्रक्रियाओं के अनुसार फ्रेम को ठीक कर दिया गया.

क्यू400 विमान में मल्टी लेवल विंडो लगी हैं

स्पाइसजेट ने कहा, “क्यू400 विमान में मल्टी लेवल विंडो लगी हैं, जिनमें मजबूत, दबाव सहने वाला बाहरी शीशा भी शामिल है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि यात्रियों की सुरक्षा को कभी खतरा न हो, यहां तक ​​कि सतही या कॉस्मेटिक घटक के ढीले होने की अप्रत्याशित घटना में भी.”

सोशल मीडिया पर यात्री ने शेयर किया वीडियो

विमान की उड़ान योग्यता पर सवाल उठाते हुए एक यात्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर विमान की उखड़ी हुई खिड़की का वीडियो पोस्ट किया. यात्री ने पोस्ट में विमानन सुरक्षा नियामक डीजीसीए को टैग करते हुए कहा, “आज स्पाइसजेट (उड़ान) गोवा से पुणे जा रही है. विमान का पूरा आंतरिक खिड़की ढांचा बीच उड़ान में ही गिर गया. अब इस विमान को जयपुर के लिए उड़ान भरनी है. आश्चर्य है कि क्या यह उड़ान के योग्य है ?”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >