Video : सोनिया गांधी के गले में भाजपा का गमछा, वीडियो देखकर चौंकिएगा नहीं, पढ़ें यहां पूरी बात

Video : केरल में स्थानीय निकाय चुनाव होना है. यहां भाजपा उम्मीदवार सोनिया गांधी का नाम चर्चा में है. उनका नाम कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष से मिलता है जिस वजह से वह चर्चा में बनी हुईं हैं. इसका वीडियो सामने आया है. देखें वीडियो.

Video : केरल के इडुक्की का एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में सोनिया गांधी नाम की एक महिला (जो कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष की हमनाम हैं) स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा उम्मीदवार के रूप में उतर रही हैं. वह मुण्‍नार पंचायत के नल्लथन्नी के 16वें वार्ड से चुनाव लड़ रही हैं. अपने नाम की वजह से वह चर्चा में हैं, लेकिन उनका कहना है कि उनकी अपनी अलग राजनीतिक पहचान है. लोगों का ध्यान भले ही उनके नाम पर जा रहा हो, लेकिन वह अपने काम और जनसंपर्क के आधार पर चुनाव मैदान में हैं. इस वीडियो को न्यूज एजेंसी पीटीआई ने जारी किया है. देखें वीडियो.

केरल के पंचायत चुनाव में सोनिया गांधी नाम सुनकर चौंकना स्वाभाविक है, क्योंकि यहां कांग्रेस नेता नहीं, बल्कि उनकी हमनाम एक स्थानीय महिला चुनाव लड़ रही हैं. खास बात यह है कि वह भाजपा उम्मीदवार हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नल्लथन्नी वार्ड (वार्ड 16) से भाजपा ने 34 वर्षीय सोनिया गांधी को मैदान में उतारा है. उनका नाम भले ही कांग्रेस से जुड़ी याद दिलाता हो, लेकिन उनकी निजी जिंदगी और राजनीति का सफर बिल्कुल अलग रहा है. स्थानीय स्तर पर उन्होंने अपनी पहचान बनाई है और अब भाजपा से जुड़कर पंचायत चुनाव में किस्मत आजमा रही हैं.

केरल में स्थानीय निकाय चुनाव दो चरणों में

केरल में पंचायत और स्थानीय निकाय चुनाव दो चरणों में होंगे. राज्य की 941 ग्राम पंचायतों, 152 ब्लॉक पंचायतों, 14 जिला पंचायतों, 87 नगरपालिकाओं और छह निगमों में मतदान 9 और 11 दिसंबर को कराया जाएगा. दो चरणों में होने वाला यह चुनाव राज्य के व्यापक स्थानीय शासन तंत्र को कवर करेगा.

प्रभात खबर पॉडकास्ट में रवि शास्त्री 7 दिसंबर को

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >