सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती, जानें हेल्थ अपडेट

Sonia Gandhi Health Update: कांग्रेस संसदीय दल (Congress Parliamentary Party leader) की अध्यक्ष सोनिया गांधी मंगलवार रात से ही दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती हैं. जहां उनकी हालत स्थिर है.

Sonia Gandhi Health Update: सोनिया गांधी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हुए सर गंगा राम अस्पताल के चेयरमैन डॉ अजय स्वरूप बताया, सोनिया गांधी को मंगलवार रात 10:22 बजे सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया. उनकी हालत स्थिर है. डॉक्टर पेट और यूरिनरी ट्रैक्ट में संभावित संक्रमण की जांच कर रहे हैं. उन्हें एंटीबायोटिक्स दी गई हैं.

सोनिया गांधी के स्वास्थ्य पर डॉक्टरों की नजर

सर गंगा राम अस्पताल के चेयरमैन ने बताया- डॉक्टरों की एक टीम सोनिया गांधी के स्वास्थ्य पर लगातार नजर रख रही है. डॉक्टरों के मुताबिक कोई गंभीर समस्या नहीं है.

सोनिया गांधी को सांस लेने में हो रही थी तकलीफ

सर गंगा राम अस्पताल के अनुसार सोनिया गांधी को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी. जांच में पता चला कि ठंड और प्रदूषण के मिले-जुले प्रभाव से उनका ब्रोंकियल अस्थमा थोड़ा बढ़ गया था. एहतियात के तौर पर उन्हें आगे की निगरानी और इलाज के लिए भर्ती कराया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >