Sonia Gandhi : कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष कांग्रेस पार्लियामेंट्री पार्टी की चेयरपर्सन सोनिया गांधी को गुरुग्राम के मेदांता में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह जानकारी सूत्रों के हवाले से एएनआई न्यूज एजेंसी ने दी थी. शुरुआती जानकारी में यह पता नहीं चल पाया था कि सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती क्यों हुई हैं. बाद में कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने उनके बारे में जानकारी दी.
रूटीन चेकअप के लिए मेदांता पहुंची थीं सोनिया गांधी
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने जानकारी दी है कि सोनिया गांधी रूटीन चेकअप के लिए मेदांता अस्पताल गई थीं और वे अस्पताल में भर्ती नहीं हैं. वे डाॅक्टर से सलाह लेने के बाद वापस अपने घर लौट गई हैं.
