एयर इंडिया ने क्या सच में जुलाई 2026 तक सभी इंटरनेशनल उड़ानें रद्द कर दीं? जानें दावे की सच्चाई

एयर इंडिया की सभी इंटरनेशनल फ्लाइट्स जुलाई 2026 तक बंद होने की खबर गलत है. असल में एयरलाइन ने बढ़ती लागत और ग्लोबल टेंशन के चलते कुछ रूट्स पर उड़ानों की संख्या थोड़ी कम की है, पूरी तरह बंद नहीं किया.

एक अफवाह सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है. इसमें कहा जा रहा है कि एयर इंडिया ने जुलाई 2026 तक सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बंद कर दी हैं. इस अफवाह ने भारत और विदेशों में यात्रियों के बीच भ्रम फैला दिया है. हालांकि, यह दावा पूरी तरह भ्रामक है. एयर इंडिया ने अपनी सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द नहीं की हैं. दरअसल, मुनाफे पर बढ़ते दबाव के चलते एयरलाइन ने कुछ चुनिंदा विदेशी रूट्स पर उड़ानों में अस्थायी कटौती या बदलाव किया है.

एयरलाइन अभी भी यूरोप, नॉर्थ अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और एशिया के बड़े शहरों के लिए उड़ानें चला रही है, लेकिन कुछ रूट्स पर फिलहाल फ्लाइट्स की संख्या कम की गई है. साथ ही शेड्यूल में बदलाव भी किया गया है.

Air India की इंटरनेशनल फ्लाइट्स को लेकर कन्फ़्यूजन क्यों फैला?

यह अटकलें तब शुरू हुईं जब रिपोर्ट्स में कहा गया कि एयर इंडिया जून और जुलाई 2026 के दौरान अपने इंटरनेशनल नेटवर्क के कुछ हिस्सों को अस्थायी रूप से कम कर सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कदम एविएशन टर्बाइन फ्यूल की बढ़ती कीमतों, वेस्ट एशिया में जारी तनाव के कारण एयरस्पेस पर पाबंदियों और बढ़ते ऑपरेशनल खर्च से जुड़ा है. इसका असर खासकर लंबी दूरी की उड़ानों पर पड़ रहा है. हालांकि, इसका असर एयर इंडिया के पूरे अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क पर नहीं, बल्कि सिर्फ कुछ चुनिंदा रूट्स पर ही पड़ा है.

यह भी पढ़ें : क्या है पीएम मोदी की 7 अपील का राज, जानिए विदेशी मुद्रा भंडार कब होता है प्रभावित?

एयर इंडिया रोजाना 1,000 से ज्यादा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित करती है. इनमें से करीब 100 फ्लाइट्स पर इस दौरान अस्थायी कटौती, कैंसिलेशन या शेड्यूल में बदलाव देखने को मिल सकता है.

विदेश यात्रा से बचने की अपील पीएम मोदी ने की

पीएम मोदी ने लोगों से अपील की है कि देश की अर्थव्यवस्था मजबूत रखने के लिए कुछ आसान कदम अपनाएं. उन्होंने कहा कि एक साल तक सोना खरीदने और विदेश यात्रा से बचें, खाने के तेल का इस्तेमाल कम करें और जहां संभव हो वर्क फ्रॉम होम अपनाएं. इन उपायों से देश की आर्थिक स्थिति को सहारा मिल सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >