सोनम वांगचुक आज तोड़ेंगे भूख हड़ताल, पहले सरकार को माननी होंगी 3 शर्तें

दिल्ली के अस्पताल में भर्ती सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अपने अस्पताल के बिस्तर से एक और मैसेज जारी किया है. इसमें उन्होंने कहा है कि वे अपना लंबा अनशन खत्म करने को तैयार हैं, लेकिन इसके लिए उन्होंने तीन शर्तें रखी हैं.

सोनम वांगचुक ने एक और मैसेज जारी करके कहा कि वे अपना लंबा भूख हड़ताल खत्म करने को तैयार हैं, लेकिन इसके लिए सरकार को उनकी तीन शर्तें माननी होंगी. वांगचुक का कहना है कि अगर केंद्र सरकार शिक्षा व्यवस्था की हालिया गड़बड़ियों, खासकर परीक्षा के कथित पेपर लीक मामलों की जिम्मेदारी स्वीकार करती है और जवाबदेही तय करती है, तो वह अपना अनशन खत्म कर देंगे.

वांगचुक ने कहा कि अगर सरकार उनकी पहली मांग नहीं मानती है, तो उन्हें और कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं को संसद तक जाने की अनुमति दी जाए, ताकि वे अपनी मांगें सीधे सांसदों और अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेताओं के सामने रख सकें. अपने समर्थकों के नाम जारी मैसेज में सोनम वांगचुक ने कहा कि अगर मैं और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता संसद तक पहुंच जाते हैं और वहां अलग-अलग दलों के सांसद व नेता हमें भरोसा दिलाते हैं कि वे अब हमारे मुद्दे को संसद में उठाएंगे, तो मैं अपना फैसला बदलने पर विचार करूंगा.

ये भी पढ़ें: सोनम वांगचुक का ताजा हेल्थ अपडेट: डॉक्टरों ने बताया अब कैसी है उनकी स्थिति

तीसरी शर्त क्या रखी  वांगचुक ने

सोनम वांगचुक ने तीसरी शर्त भी बताई. उन्होंने कहा कि अगर उनकी तबीयत या किसी दूसरी वजह से वे संसद नहीं जा पाते हैं, तो अलग-अलग राजनीतिक दलों के सांसद और नेता अस्पताल आकर उन्हें भरोसा दें कि वे उनके मुद्दों को संसद में उठाएंगे. ऐसी स्थिति में भी वह अपना अनशन खत्म करने पर विचार करेंगे.

सफदरजंग अस्पताल में उनकी इच्छा के खिलाफ रखा गया : वांगचुक

सोमवार (20 जुलाई) से संसद का मानसून सत्र भी शुरू हो रहा है. इसी बीच सोनम वांगचुक ने अस्पताल से जारी अपने मैसेज में कहा कि उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उनकी इच्छा के खिलाफ रखा गया है. उन्होंने इसे "गैरकानूनी हिरासत" बताया. वांगचुक का कहना है कि वे अपनी मांगों को लेकर अब भी डटे हुए हैं और सरकार से जवाब का इंतजार कर रहे हैं.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >