Sonam Raghuwanshi Video : सोनम रघुवंशी के 3 वीडियो, राजा रघुवंशी की हत्या के बाद कैसा है व्यवहार

Sonam Raghuwanshi Video : मेघालय में हनीमून के दौरान मारे गए राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम को पुलिस गिरफ्तार कर पटना लाई है. पूरे रास्ते सोनम चुप रही, किसी से बात नहीं की और बस सिरदर्द की शिकायत करती रही. पुलिस सोनम को ट्रांजिट रिमांड पर शिलांग ले जा रही है. देखें वीडियो.

Sonam Raghuwanshi Video : गिरफ्तारी के बाद जब शिलांग पुलिस सोनम को लेकर जा रही थी, तो उसने पूरे रास्ते कोई बात नहीं की. पूछने पर सिर्फ सिर दर्द की शिकायत करती रही. पुलिस ने जब उसे खाना देने की कोशिश की, तो उसने साफ मना कर दिया और बार-बार कहने पर भी कुछ नहीं खाया. इस बीच सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. इनमें से कुछ मेडिकल कॉलेज का है जहां उसका टेस्ट हुआ. एक वीडियो में नजर आ रहा है कि टेस्ट के लिए जब उसे लाया गया तो वह बहुत ही सहजता से पुलिस के निर्देश का पालन  कर रही है. वहीं दूसरे वीडियो में पुलिस उसे टेस्ट के बाद ले जाती नजर आ रही है. देखें ये वायरल वीडियो.

इंदौर की सोनम रघुवंशी पति राजा रघुवंशी की हत्या के आरोप में देशभर में सुर्खियों में है. शादी के एक महीने बाद ही इस वारदात से वह चर्चा में आ गई. मेघालय पुलिस ने उसे यूपी के गाजीपुर से पकड़ा. सोनम को अब बिहार, कोलकाता होते हुए गुवाहाटी के रास्ते शिलांग ले जाया जा रहा है.

 सिर में तेज दर्द है, बार–बार बोलती रही सोनम

गिरफ्तारी के बाद जब शिलांग पुलिस सोनम रघुवंशी को लेकर जा रही थी, तो उसने पूरे रास्ते किसी से कोई बातचीत नहीं की. पूछने पर वह बार-बार सिर्फ यही कहती रही कि उसके सिर में तेज दर्द है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जब उसे खाना देने की कोशिश की गई, तो उसने साफ इनकार कर दिया और कुछ भी नहीं खाया. सोनम ने यह भी कहा कि सिरदर्द के कारण वह सो नहीं पा रही है. रास्ते में पुलिस ने कई बार भोजन और आराम के लिए रुकने की कोशिश की, लेकिन वह न तो कुछ खा रही थी और न ही किसी से बात कर रही थी.

फुलवारी शरीफ थाना परिसर के अंदर का वीडियो

बिहार की राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ थाना परिसर के अंदर का वीडियो आया है. यहीं सोनम रघुवंशी को रखा गया है. मेघालय पुलिस सोनम को ट्रांजिट रिमांड पर शिलांग ले जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >