Somnath Railway Station: ज्योतिर्लिंग मंदिर की तरह बनेगा सोमनाथ का नया रेलवे स्टेशन, मिलेंगी ये सुविधाएं

1 / 1
Somnath Railway Station: ज्योतिर्लिंग मंदिर की तरह बनेगा सोमनाथ का नया रेलवे स्टेशन, मिलेंगी ये सुविधाएं
फुल स्क्रीन में देखें

Somnath Railway Station: ज्योतिर्लिंग मंदिर की तरह बनेगा सोमनाथ का नया रेलवे स्टेशन, मिलेंगी ये सुविधाएं

Somnath Railway Station: भारतीय रेलवे ने गुजरात के सोमनाथ रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास कार्य शुरू कर दिया है. ऐसे में अब जो भी यात्री ज्योतिर्लिंग का दर्शन करने जाएंगे, उन्हें रेलवे स्टेशन पर ही बाबा की प्रतिमा देखने को मिलेगी.

भारतीय रेलवे ने सोमनाथ रेलवे स्टेशन को नया और भव्य रूप देने का काम शुरू कर दिया है. ये रेलवे स्टेशन सोमनाथ मंदिर की थीम पर बनाया जाएगा. ऐसे में अब जो भी यात्री ज्योतिर्लिंग का दर्शन करने जाएंगे, उन्हें स्टेशन पर ही बाबा के दर्शन का एहसास मिलेगा.

बता दें कि भावनगर डिवीजन की पश्चिम रेलवे की गति शक्ति इकाई 157.4 करोड़ रुपये में काम कर रही है और मार्च 2025 तक इसे पूरा करने की उम्मीद है. डब्ल्यूआर के अनुसार, सितंबर से स्टेशन को काम के लिए बंद कर दिया गया है और मौजूदा स्टेशन भवन को गिराने का काम चल रहा है. साथ ही नींव के लिए खुदाई का काम चल रहा है.

डब्ल्यूआर के अनुसार, मुख्य स्टेशन भवन के छत पर 12 शिखर (टावर) होंगे और ये पूरी तरह सोमनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर की तरह की दिखाई देगा. यात्री को स्टेशन आकर ऐसा लगेगा कि अंदर ट्रेन नहीं बल्कि बाबा के ही दर्शन होंगे.

रेलवे स्टेशन को विभिन्न सुविधाओं के साथ डिजाइन किया गया है. योजना में अलग-अलग आने और जाने के लिए गेट्स होंगे, स्टेशन के अंदर फूड प्लाजा, यात्रियों के बैठने के लिए जगह, लिफ्ट और बड़ी सी पार्किंग मौजूद रहेगी.

पूरा स्टेशन परिसर वाई-फाई कवरेज से लैस होगा और विकलांगों के लिए ऊपर जाने और आने की सुविधा होगी. बता दें कि सोमनाथ त्रिवेणी संगम होने के कारण प्राचीन काल से एक महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल है. शिव के 12 ज्योतिर्लिंग मंदिरों में से पहला सोमनाथ मंदिर है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >