Social Buzz: मोदी ने खेला 20-20, हर भारतीय के हिस्से 15385 रुपये, पढ़िए और क्या है चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन में आर्थिक पैकेज की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गयी हैं. लोग आर्थिक पैकेज की तुलना अन्‍य देशों की घोषणा से करने लगे हैं. कई ट्विटर यूजर तो इसको लेकर कई तरह के मीम्स भी बनाने शुरू कर दिये हैं. लोगों ने मीम्स के जरीए ये अंदाजा लगाना शुरु कर दिया है कि अगर प्रत्येक भारतीय नागरिक को 15385 रुपये मिलेंगे.

नयी दिल्‍ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कोरोना वायरस महामारी और उसकी रोकथाम के लिये जारी ‘लॉकडाउन’ के प्रभाव से अर्थव्यवस्था को उबारने के लिये 20 लाख करोड़ रुपये के विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा की. उन्होंने अर्थव्यवस्था को गति देने और आत्मनिर्भर बनाने के लिये व्यापक स्तर पर सुधारों को आगे बढ़ाने का भी जिक्र किया. देश के नाम संबोधन में प्रधानमंत्री ने ‘लॉकडाउन’ आगे भी जारी रहने की बात कही.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन में आर्थिक पैकेज की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गयी हैं. लोग आर्थिक पैकेज की तुलना अन्‍य देशों की घोषणा से करने लगे हैं. कई ट्विटर यूजर तो इसको लेकर कई तरह के मीम्स भी बनाने शुरू कर दिये हैं. लोगों ने मीम्स के जरीए ये अंदाजा लगाना शुरु कर दिया है कि अगर प्रत्येक भारतीय नागरिक को 15385 रुपये मिलेंगे.

ट्विटर पर ये मीम्स ट्रेंडिंग होने लगी है. एक यूजर ने लिखा है कि 15 लाख न सही, 15 हजार ही मिल जाए. तो वहीं एक यूजर ने कहा है कि अगर घर में चार लोग हैं तो चारों के हिस्से में 15,385 रुपये आएंगे, और पूरे परिवार को कुल मिलाकर 61,540 रुपये मिलेंगे.

COVID-19 के चलते लागू लॉकडाउन के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्र ने मंगलवार को पांचवीं बार राष्‍ट्र को संबोधित किया. जिसमें पीएम मोदी ने 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज का ऐलान किया. हालांकि लॉकडाउन को आगे बढ़ाने की जो संभावना व्‍यक्‍त की जा रही थी. उसे मोदी आज ऐलान नहीं किया, बल्कि उन्‍होंने कहा Lockdown 4.0 की घोषणा 18 मई से पहले की जाएगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 लाख करोड़ रुपये की राहत पैकेज की घोषणा की. उन्‍होंने कहा, कोरोना संकट का सामना करते हुए, नए संकल्प के साथ मैं आज एक विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा कर रहा हूं.

पीएम मोदी ने राष्‍ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा, हाल में सरकार ने कोरोना संकट से जुड़ी जो आर्थिक घोषणाएं की थीं, जो रिजर्व बैंक के फैसले थे और आज जिस आर्थिक पैकेज का ऐलान हो रहा है, उसे जोड़ दें तो ये करीब-करीब 20 लाख करोड़ रुपये का है. ये पैकेज भारत की GDP का करीब-करीब 10 प्रतिशत है. इन सबके जरिए देश के विभिन्न वर्गों को, आर्थिक व्यवस्था की कड़ियों को, 20 लाख करोड़ रुपये का संबल मिलेगा. सपोर्ट मिलेगा. 20 लाख करोड़ रुपये का ये पैकेज 2020 में देश की विकास यात्रा को आत्मनिर्भर भारत अभियान को एक नयी गति देगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

Published by: Prabhat Khabar

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >