Snowfall: पहाड़ों में फिर शुरू हुई बर्फबारी, खिले सैलानियों के चेहरे, मैदानों में बढ़ेगी ठंड

Snowfall: जम्मू कश्मीर समेत पहाड़ी इलाकों में एक बार फिर बर्फबारी शुरू हो गई है. ठंड में भी काफी इजाफा हो गया है. ताजा बर्फबारी से सैलानियों के चेहरे खिल गये हैं. पहाड़ों में बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है. दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार-राजस्थान समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है.

Snowfall: जम्मू कश्मीर समेत पहाड़ी इलाकों में एक बार फिर बर्फबारी शुरू हो गई है. ठंड में भी काफी इजाफा हो गया है. ताजा बर्फबारी से सैलानियों के चेहरे खिल गये हैं. देश के विभिन्न हिस्सों से आए सैलानी जमकर बर्फबारी का आनंद ले रहे है.

जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर सहित कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में रविवार को ताजा हिमपात हुआ और श्रीनगर में तापमान शून्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया.

Snowfall: पहाड़ों में फिर शुरू हुई बर्फबारी

रविवार की सुबह उत्तरी कश्मीर में बांदीपोरा, बारामूला और कुपवाड़ा जिलों के कई इलाकों में बर्फबारी हुई. इसके अलावा मध्य कश्मीर में बडगाम और गांदरबल जिलों के कुछ हिस्सों में हिमपात हुआ.

ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर भीषण शीतलहर की चपेट में रही और रविवार को अधिकतम तापमान केवल 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. बीते 48 घंटों से तापमान दो डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है. शनिवार को अधिकतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस था. वहीं रविवार को घाटी में रात का तापमान शून्य से 8.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया.

Snowfall: जम्मू कश्मीर समेत पहाड़ी इलाकों में एक बार फिर बर्फबारी शुरू

मौसम विभाग ने कहा कि श्रीनगर में तापमान शून्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया.

Snowfall: रविवार को घाटी में रात का तापमान शून्य से 8. 1 डिग्री सेल्सियस नीचे

पहाड़ों में बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है. दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार-राजस्थान समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आएगी.

Weather: उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >