Video Viral: ट्रेन यात्री सावधान! एसी कोच की बर्थ में मिल रहे हैं सांप, वीडियो वायरल

Video Viral: ट्रेन की एसी कोच में अचानक एक सांप निकल आया. सांप को देखकर बोगी में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया. सोशल मीडिया पर ट्रेन में सांप का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

Video Viral: ट्रेन में यात्री निश्चिंत होकर सफर करते हैं. लेकिन, इस खबर को पढ़कर शायद ट्रेन में सफर के दौरान उनकी नींद उड़ जाएगी. जी हां, ट्रेन के एसी कोच की बर्थ में सांप निकल रहे हैं. सोशल मीडिया में ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि एक ट्रेन की एसी कोच में एक सांप निकल गया. सांप को देखकर यात्रियों के हाथ-पैर फूल गए. एस शख्स ने वीडियो बनाकर इसे सोशल मीडिया में डाला है.

कौन है इसका जिम्मेदार?

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से दिल्ली जाने वाली ट्रेन के एक एसी कोच में सांप देखा गया है. वायरल हो रहे वीडियो में एसी कोच में काले रंग का सांप देखा गया. इस घटना से यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया. लोगों का पूरा सफर डर के साए में गुजरा. जिस शख्स ने वीडियो को सोशल मीडिया में अपलोड किया है उसके सवाल किया है कि इसका जिम्मेदार कौन है?

वीडियो में क्या दिख रहा है?

वीडियो में साफ दिख रहा है कि अपर बर्थ के एक साइड में काले रंग का एक छोटा सांप मौजूद है. सांप की पूंछ साफ-साफ दिखाई दे रही है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से ट्रेंड कर रहा है. लोगों ने रेलवे पर साफ-सफाई को लेकर कई आरोप लगाए हैं. कई यूजर्स ने व्यवस्था को लेकर नाराजगी भी जताई है. वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.

लोगों ने रेलवे पर जाहिर की नाराजगी

सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद कई लोगों ने रेलवे प्रशासन और रेलवे मंत्रालय से सवाल किया है. कई यूजर्स ने इसको लेकर मजाकिया अंदाज में भी जवाब दिया है. एक यूजर ने लिखा ‘सांप बिना टिकट है उसे अगले स्टेशन पर उतार दो.’ एक यूजर ने लिखा ‘अरे भाई सांप निकल गया ठीक है लेकिन इसमें भी सरकार लाठी लेकर खड़े रहे. क्या घर में अगर सांप निकल जाए तो किसको दोष देते है ? ये पूछ सकते है कि सुरक्षा के लिए कोई आया या नहीं लेकिन सांप को टिकट थोड़े न दिया है रेलवे वालों ने.’वहीं, एक और यूजर ने लिखा ‘यह लापरवाही सिस्टम में हैं’.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >