सिया-चेतन केस में कोर्ट का आदेशः पुलिस रिमांड में नहीं, जाएंगे जेल

Ketan Agarwal Murder Case : पुणे के चर्चित मर्डर केस के मुख्य आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी की पुलिस रिमांड बढ़ाने की मांग को वडगांव कोर्ट ने खारिज कर दिया है. कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में जेल भेज दिया .

Ketan Agarwal Murder Case : वडगांव कोर्ट ने केतन अग्रवाल हत्याकांड के आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी की पुलिस कस्टडी तीन दिन और बढ़ाने की पुलिस की मांग को खारिज कर दिया. पीटीआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुनाया है और दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. कोर्ट के इस फैसले को मामले की जांच के लिए अहम माना जा रहा है.

कोर्ट ने कहा- कस्टडी बढ़ाने की जरूरत नहीं

केतन अग्रवाल मर्डर केस की मुख्य आरोपी सिया गोयल की ओर से पेश वकील विपुल दुशिंग ने बताया कि पुलिस ने तीन दिन की अतिरिक्त कस्टडी मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने रिमांड रिपोर्ट में बताई गई वजहों और बचाव पक्ष की दलीलों पर विचार करने के बाद माना कि पुलिस कस्टडी बढ़ाने की जरूरत नहीं है. इसी आधार पर अदालत ने पुलिस की मांग को खारिज कर दिया.

यह भी पढ़ें- केतन अग्रवाल मर्डर केस: आरोपी सिया को लेकर उसके घर पहुंची पुलिस, हत्या की गुत्थी सुलझाने की कोशिश

चेतन के वकील ने भी रखा पक्ष

चेतन चौधरी के वकील राधिकेश उत्तरवार ने कहा कि उन्होंने पहले भी अदालत में दलील दी थी कि चेतन की पुलिस कस्टडी पर्याप्त हो चुकी है. उन्होंने शुक्रवार कोर्ट में तर्क रखा कि जांच एजेंसी रिमांड रिपोर्ट में पुलिस हिरासत बढ़ाने की ठोस वजह नहीं है. कोर्ट ने उनकी दलीलों को स्वीकार करते हुए पुलिस कस्टडी बढ़ाने से इनकार कर दिया.

अब न्यायिक हिरासत में रहेंगे दोनों आरोपी

अदालत के आदेश के बाद सिया गोयल और चेतन चौधरी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. अब आगे की जांच पुलिस न्यायिक हिरासत के दौरान करेगी. यदि जांच एजेंसी को आगे किसी विशेष पूछताछ की जरूरत महसूस होती है, तो उसे कानूनी प्रक्रिया के तहत अदालत से अनुमति लेनी होगी.

यह भी पढ़ें- राम मंदिर चंदा मामले में RSS की पहली प्रतिक्रिया, होसबोले ने कहा-हिंदू समाज धैर्य बनाए रखे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Satyendra Giri

सत्येन्द्र गिरि प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वे मुख्य रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करते हैं. सरल, तथ्यात्मक और पाठक-केंद्रित लेखन उनकी प्रमुख पहचान है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (बैच 2023–25) की डिग्री प्राप्त की है.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, रिपोर्टिंग और समसामयिक विषयों की गहन समझ विकसित की. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास एक वर्ष का पेशेवर अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला के गोरखपुर एडिशन से की, जहां समाचार लेखन और रिपोर्टिंग की बारीकियों को नजदीक से सीखने और समझने का अवसर मिला. इसके बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए प्रभात खबर डिजिटल से जुड़कर देश-विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया.

सत्येन्द्र की विशेष रुचि इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति, कूटनीति और समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े विषयों में है. वे जटिल और गंभीर मुद्दों को भी सरल, संतुलित और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं. राष्ट्रीय और वैश्विक घटनाओं पर उनकी गहरी नजर रहती है तथा वे तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता को अपनी कार्यशैली का आधार मानते हैं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निवासी हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >