SIR in Bengal : SIR की आग बंगाल तक पहुंची! रोहिंग्या घुसपैठिए और बांग्लादेशी मुस्लिम वोटर का मामला उठा

SIR in Bengal : शुभेंदु अधिकारी ने हावड़ा में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि राज्य की मतदाता सूची में मृत वोटर, डुप्लीकेट नाम और फर्जी वोटरों की भरमार है. उन्होंने संपूर्ण मतदाता सूची संशोधन (SIR) बंगाल में भी करवाने की मांग की. जानें बीजेपी नेता ने क्या कहा.

SIR in Bengal : बिहार में चल रहे संपूर्ण मतदाता सूची संशोधन (SIR) अभियान की आग बंगाल तक पहुंच चुकी है. बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल की मतदाता सूची पर सवाल उठाते हुए दावा किया कि राज्य में करीब एक करोड़ रोहिंग्या घुसपैठिए और बांग्लादेशी मुस्लिम वोटर आ गए हैं. उन्होंने हावड़ा में पत्रकारों से बात की. इस दौरान अधिकारी ने कहा कि यदि भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने जल्द हस्तक्षेप नहीं किया, तो मतदान की प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल उठेंगे. इससे लोकतंत्र पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा.

शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मतदाता सूची में मृतक, डुप्लीकेट और फर्जी वोटरों की संख्या बहुत अधिक है. उन्होंने दावा किया कि राज्य में एक करोड़ अवैध रोहिंग्या और बांग्लादेशी मुस्लिम वोटर मौजूद हैं. अधिकारी का बयान ऐसे वक्त आया है जब बिहार में चल रहे SIR को लेकर केंद्र की NDA सरकार और विपक्षी INDIA गठबंधन के बीच बवाल मचा हुआ है. विपक्ष का आरोप है कि NDA सरकार चुनाव से पहले मतदाता सूची में हेरफेर कर रही है.

बीजेपी अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य तृणमूल ने क्या कहा?

इससे पहले पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर गंभीर आरोप लगा चुके हैं. उन्होंने आरोप लगाया था कि वह बांग्लादेशियों को राज्य की वोटर लिस्ट में शामिल कराने की साजिश कर रही है. यही नहीं, टीएमसी अपनी वोट बैंक की राजनीति बचाने के लिए घुसपैठियों को बचा रही है और अब खुद अपने अंत की आहट सुन रही है.

यह भी पढ़ें : SIR : क्या बिहार में वोटर्स से छिन रहा है मतदान का अधिकार या उचित वोटर्स को मिल कर रहेगा हक

भट्टाचार्य ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी की सरकार बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों को बचाने के लिए राज्य की सरकारी मशीनरी का गलत इस्तेमाल कर रही है, ताकि चुनावी नतीजों को अपने पक्ष में मोड़ा जा सके. 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >