सिद्धारमैया और डी के शिवकुमार आज पहुंचेगे दिल्ली, कांग्रेस हाई कमांड से कैबिनेट विस्तार पर करेंगे चर्चा

कर्नाटक में सिद्धारमैया और शिवकुमार ने 20 मई को आठ मंत्रियों के साथ क्रमश: मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. हालांकि, इन मंत्रियों को अभी विभागों का आवंटन नहीं किया गया है.

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार आज शाम नयी दिल्ली जाएंगे, जहां उनके कांग्रेस आलाकमान से मिलकर राज्य में कैबिनेट विस्तार और मौजूदा मंत्रियों को विभागों के आवंटन पर चर्चा करने की संभावना है. मुख्यमंत्री के आधिकारिक कार्यक्रम के मुताबिक, सिद्धारमैया विशेष विमान से शाम 06:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे. वह रात में राष्ट्रीय राजधानी में ही रुकेंगे. वहीं, शिवकुमार के कार्यालय ने बताया कि मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री भी दिल्ली दौरे पर जाएंगे. हालांकि, सिद्धारमैया और शिवकुमार के दिल्ली दौरे का विवरण मीडिया से शेयर नहीं किया गया है, लेकिन पार्टी सूत्रों ने बताया कि दोनों नेताओं के मौजूदा मंत्रियों को विभागों के आवंटन और कैबिनेट विस्तार के मुद्दे पर कांग्रेस आलाकमान से मिलने की संभावना है.

बैठक में आठ मंत्रियों की पहली सूची को  दी मंजूरी

कर्नाटक में सिद्धारमैया और शिवकुमार ने 20 मई को आठ मंत्रियों के साथ क्रमश: मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. हालांकि, इन मंत्रियों को अभी विभागों का आवंटन नहीं किया गया है. कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, पार्टी आलाकमान ने पिछले हफ्ते शपथ ग्रहण समारोह से पहले दिल्ली में हुई बैठक में आठ मंत्रियों की पहली सूची को मंजूरी दी थी, जबकि पहले कैबिनेट में बड़ी संख्या में विधायकों को शामिल किए जाने की योजना है. सूत्रों ने बताया कि चर्चा के दौरान कुछ नामों को लेकर सिद्धारमैया और शिवकुमार के बीच कथित रूप से मतभेद होना इसकी मुख्य वजह है.

कई नेता मंत्री बनने की होड़ में शामिल

नए मंत्रियों को विभागों का आवंटन और एक ऐसे मंत्रिमंडल का गठन, जिसमें सभी समुदायों, क्षेत्रों, गुटों और नयी व पुरानी पीढ़ी के विधायकों को प्रतिनिधित्व हासिल हो, सिद्धारमैया के लिए काफी चुनौतीपूर्ण कार्य है. कर्नाटक कैबिनेट में मंत्रियों की स्वीकृत संख्या 34 है. इसे देखते हुए कई नेता मंत्री बनने की होड़ में शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Agency

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >