शुभांशु शुक्ला ने की पीएम मोदी से मुलाकात, गले से लगाकर प्रधानमंत्री ने बढ़ाया हौसला, Video

Shubhanshu Shukla Meet PM Modi: ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने सोमवार को पीएम मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की. पीएम मोदी ने गले लगाकर शुक्ला का हौसला अफजाई की. शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए एक्सिओम-4 अंतरिक्ष मिशन के पायलट थे. उन्होंने 18 दिन अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) में बिताएं हैं, ऐसा करने वाले वो पहले अंतरिक्ष यात्री हैं. शुभांशु शुक्ला एक्सिओम-4 निजी अंतरिक्ष मिशन का हिस्सा थे. उनका यान 25 जून को फ्लोरिडा से रवाना हुआ था और 26 जून को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचा था.

Shubhanshu Shukla Meet PM Modi: ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुलाकात की. शुक्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास पर मुलाकात की. शुभांशु शुक्ला 25 जून 2025 को एक्सिओम-4 मिशन के तहत अंतरिक्ष में गए थे. अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की यात्रा करने वाले वो पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री हैं. वह अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर 18 दिन रहे और 15 जुलाई को वापस लौटे.

पीएम मोदी ने गले लगाकर बढ़ाया हौसला

पीएम मोदी ने इसरो अंतरिक्ष यात्री की जैकेट पहने शुक्ला का अपने आवास पर स्वागत किया. उन्होंने उनकी पीठ थपथपाई और गर्मजोशी से गले लगाकर उनका हौसला बढ़ाया. पीएम मोदी उनके कंधे पर हाथ रखकर उनके साथ चले. शुक्ला ने प्रधानमंत्री को एक्सिओम-4 मिशन का मिशन पैच भी भेंट किया. लखनऊ में जन्मे अंतरिक्ष यात्री ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से ली गई तस्वीरें भी पीएम मोदी के साथ साझा की.

एक्सिओम-4 मिशन का हिस्सा थे शुभांशु शुक्ला

शुभांशु शुक्ला एक्सिओम-4 निजी अंतरिक्ष मिशन का हिस्सा थे. यह 25 जून को फ्लोरिडा से रवाना हुआ था और 26 जून को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचा था. शुक्ला के साथ तीन अन्य अंतरिक्ष यात्रियों अमेरिका के पैगी व्हिटसन, पोलैंड के स्लावोज उज़्नान्स्की विस्नीवस्की और हंगरी के टिबोर कापू भी यात्रा में शामिल थे. 18 दिनों के अंतरिक्ष मिशन के दौरान शुक्ला ने कई प्रयोग किए.

Also Read: PM Modi Putin Talk: रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने किया पीएम मोदी को फोन, अलास्का में ट्रंप के साथ हुई मीटिंग की दी जानकारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >