Shradha Murder Case: पुलिस को मिली तीन और हड्डियां, 11 लोगों के बयान दर्ज, CBI जांच के लिए याचिका दायर

श्रद्धा हत्याकांड में दिल्ली पुलिस अब तक 11 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है जिनमें दो लोगों ने 2020 में पूनावाला के कथित हमले के बाद वालकर की मदद की थी. पुलिस टीम ने वालकर के पूर्व कॉल सेंटर प्रबंधक के बयान भी दर्ज किये हैं.

श्रद्धा वालकर हत्याकांड में पुलिस लगातार जांच कर रही है. जांच के सिलसिले में पुलिस को तीन और हड्डियां मिली है, जिसे जांच के लिए भेजा जाएगा. इधर पुलिस से श्रद्धा मर्डर केस में 11 लोगों का बयान दर्ज किया है.

इन लोगों के बयान किये गये दर्ज

श्रद्धा हत्याकांड में दिल्ली पुलिस अब तक 11 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है जिनमें दो लोगों ने 2020 में पूनावाला के कथित हमले के बाद वालकर की मदद की थी. पुलिस टीम ने वालकर के पूर्व कॉल सेंटर प्रबंधक के बयान भी दर्ज किये हैं. इसके अलावा वसई में उन तीन मकान मालिकों के भी बयान दर्ज किये गये हैं जिनके घरों में वालकर और पूनावाला रहे थे. दोनों जब वसई से दिल्ली के छतरपुर में बसने आये थे तो उनका सामान लाने में मदद करने वाली कंपनी के मालिक के भी बयान दर्ज किये गये. दिल्ली पुलिस के दल ने मुंबई और पड़ोसी पालघर जिले में पिछले चार दिन के अपने दौरे में श्रद्धा के पिता विकास के बयान भी दर्ज किये हैं जिनकी शिकायत पर जांच शुरू हुई.

Also Read: Shraddha Murder Case: क्या पैसों के लिए आफताब अमीन पूनावाला ने श्रद्धा वालकर को मार डाला ?

श्रद्धा मर्डर केस सीबीआई को सौंपने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर

श्रद्धा मर्डर केस की जांच सीबीआई से कराने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गयी है. याचिका में आरोप लगाया गया कि वारदात से जुड़े स्थानों पर मीडिया और जनता की मौजूदगी सबूतों से छेड़छाड़ के बराबर है. याचिका को बुधवार के लिए सूचीबद्ध किया जा सकता है. इसमें आरोप लगाया गया कि दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच से जुड़ी हर एक जानकारी मीडिया और जनता के समक्ष रख दी है, जिसकी कानून अनुमति नहीं देता. याचिका में दावा किया गया कि दिल्ली पुलिस ने वारदात से जुड़े स्थलों को अभी तक ‘सील’ नहीं किया है, जहां लगातार लोग और मीडिया कर्मी जा रहे हैं.

आरोपी आफताब के नार्को टेस्ट को लेकर आयी बड़ी खबर

श्रद्धा मर्डर केस के मुख्य आरोपी आफताब के नार्को टेस्ट को लेकर बड़ी खबर आ रही है. आफताब अमीन पूनावाला का नार्को टेस्ट सोमवार को नहीं किया गया. विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की तरफ से कहा गया कि नार्को टेस्ट से पहले आफताब का पॉलीग्राफिक टेस्ट किया जाना है, जिसके लिए उसकी सहमति की जरूरत है और पुलिस को इस बारे में सूचित कर दिया गया है. एफएसएल के सहायक निदेशक संजीव गुप्ता ने कहा, हम आज आफताब का नार्को परीक्षण नहीं कर रहे हैं. ऐसी खबर है कि 10 दिनों के भीतर आफताब का नार्को टेस्ट किया जाएगा.

क्या है मामला

गौरतलब है कि 28 वर्षीय आफताब पूनावाला ने 18 मई को श्रद्धा वालकर (27) को कथित तौर पर गला घोंटकर मार डाला था और उसके शरीर के 35 टुकड़े करके दक्षिण दिल्ली के महरौली स्थित अपने आवास पर लगभग तीन सप्ताह तक 300 लीटर के फ्रिज में रखे थे. इन टुकड़ों को वह कई दिनों तक आधी रात के बाद शहर में कई जगहों पर फेंकता रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >