'घायल और लहूलुहान है बांग्लादेश…' शेख हसीना का फूटा गुस्सा, कहा- जेल बन गया है पूरा देश

Sheikh Hasina: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा कि उनका देश आज घायल और लहूलुहान है. शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान के नेतृत्व में महान मुक्ति संग्राम से हासिल की गई हमारी मातृभूमि अब चरमपंथी सांप्रदायिक ताकतों और विदेशी अपराधियों के भयानक हमले से तबाह हो गई है.

Sheikh Hasina: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को कहा कि आज उनका देश एक खाई के किनारे खड़ा है. बांग्लादेश फिलहाल एक ऐसा देश बन गया है जो घायल है और लहूलुहान है. उन्होंने कहा कि यह अपने सबसे खतरनाक दौर से गुजर रहा है. पूरा देश एक विशाल जेल, फांसी का मैदान और मौत की घाटी बन गया है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान के नेतृत्व में महान मुक्ति संग्राम से हासिल की गई हमारी मातृभूमि अब चरमपंथी सांप्रदायिक ताकतों और विदेशी अपराधियों के भयानक हमले से तबाह हो गई है. हमारी कभी शांत और उपजाऊ जमीन घायल, खून से लथपथ मैदान हो गई है.

जरूरी कदम उठाए मोहम्मद यूनुस- शेख हसीना

बांग्लादेश की निर्वासित पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा कि  वो मोहम्मद यूनुस से अपील करती हैं कि वे अपने ही लोगों को नजरअंदाज करना बंद करें और हमारे देश को ठीक करने के लिए जरूरी कदम उठाए, उन पांच जरूरी कदमों को अपनाएं जिनके बारे में हमारा मानना ​​है कि वे एक बेहतर और मजबूत बांग्लादेश की ओर ले जाएंगे.

शेख हसीना की पांच डिमांड

मीडिया से बात करते हुए शेख ने अपने पांच मांगों का जिक्र किया. उन्होंने अपनी पार्टी की ओर से कहा कि अवामी लीग बांग्लादेश को एकजुट करने और पिछले बारह महीनों की फूट डालने वाली हरकतों को खत्म करने के लिए ये कदम उठाने की अपील करती है.

  • पहला-  गैर-कानूनी यूनुस प्रशासन को हटाकर लोकतंत्र बहाल करें
  • दूसरा- हमारी सड़कों पर रोजाना हो रही हिंसा की घटनाओं को खत्म करें.
  • तीसरा- धार्मिक अल्पसंख्यक समूहों, महिलाओं और लड़कियों, और हमारे समाज के सबसे कमजोर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की पक्की गारंटी दें.
  • चौथा- पत्रकारों और बांग्लादेश अवामी लीग और विपक्षी राजनीतिक पार्टियों के सदस्यों को डराने, चुप कराने और जेल भेजने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे राजनीतिक मकसद से किए गए कानूनी दांव-पेंच को खत्म करें.
  • पांचवां- पिछले साल की घटनाओं की एक नई और पूरी तरह निष्पक्ष जांच करने के लिए संयुक्त राष्ट्र को आमंत्रित करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >