Sheetal Murder Case : अब खुलेगा मॉडल की हत्या का राज! ब्‍वॉयफ्रेंड गिरफ्तार, क्राइम को छिपाने के लिए किया गजब का ड्रामा

Sheetal Murder Case : मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लापता होने से पहले शीतल ने अपनी बहन को फोन किया था और बताया था कि सुनील उसके साथ मारपीट कर रहा है. बातचीत के कुछ देर बाद ही शीतल का फोन बंद हो गया था. इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया. जानें मॉडल मर्डर केस का अपडेट.

Sheetal Murder Case : हरियाणवी मॉडल शीतल चौधरी हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर लिया है. शीतल का शव सोनीपत के खरखौदा क्षेत्र की नहर से मिला. वह पानीपत में बहन के साथ रहती थी और गानों के वीडियो में काम करती थी. 14 जून को शूटिंग के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी. इसके बाद से उसकी तलाश पुलिस कर रही थी.

पानीपत में अपनी बहन के साथ रहती थी  शीतल

सोमवार को पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान शीतल उर्फ सिम्मी के रूप में हुई है, जो गानों के वीडियो में काम करती थी. वह पानीपत में अपनी बहन के साथ रहती थी. वह 14 जून को एक ‘शूटिंग’ के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी. इसके बाद परिजनों ने पानीपत थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी.

ब्वॉयफ्रेंड है शीतल की हत्या का आरोपी

सोनीपत के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार देर रात नहर में एक युवती का शव मिला, जिसकी पहचान बाद में शीतल चौधरी के रूप में हुई. शीतल की गुमशुदगी की रिपोर्ट पानीपत में दर्ज कराई गई थी. पुलिस इस मामले को संदिग्ध हत्या मान रही थी और उसकी मौत में उसके ब्वॉयफ्रेंड की भूमिका की जांच कर रही थी.

शव पर चोट के निशान पाए गए

पानीपत के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) सतीश कुमार ने बताया कि पानीपत के इसराना निवासी एक व्यक्ति की कार भी बरामद हुई है. यह अनुमान लगाया जा रहा है कि कार का चालक तैरकर सुरक्षित निकलने में सफल रहा. डीएसपी ने कहा, ‘‘पता चला है कि शीतल इसी कार में थी. एक युवक उसे अपने साथ ले गया था और उसकी हत्या किये जाने की आशंका है, क्योंकि शव पर चोट के निशान पाए गए हैं.’’

डीएसपी ने कहा, ‘‘हमें खरखौदा पुलिस से चोट के निशानों के बारे में जानकारी मिली है. हम हत्या की संभावना से इनकार नहीं कर सकते. खरखौदा में शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है. शिकायतकर्ता के परिवार ने भी कुछ आरोप लगाए हैं. हम पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं. उम्मीद है कि जल्द ही पूछताछ के लिए उस व्यक्ति को पकड़ लिया जाएगा.’’

लापता होने से पहले शीतल कहां थी?

लापता होने से पहले शीतल अहर गांव में एक कार्यक्रम में शामिल हुई थीं. उसी दिन शीतल के परिवार ने एक कॉल कर यह आरोप लगाया था कि उसके ब्वॉयफ्रेंड ने उसके साथ मारपीट की है. इस संबंध में पूछे जाने पर एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘हम इस दावे की जांच कर रहे हैं और मामले की जांच जारी है.’’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >