सोना तस्करी के मामले में पकड़े गए शख्स ने खुद को बताया शशि थरूर का PA, कांग्रेस सांसद की आई प्रतिक्रिया

दिल्ली में सीमा शुल्क विभाग (कस्टम विभाग) द्वारा सोना तस्करी के एक मामले में दो लोगों को हिरासत में लिए जाने पर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने क्या कहा जानें

दिल्ली में सीमा शुल्क विभाग (कस्टम विभाग) द्वारा सोना तस्करी के एक मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है. इनमें से एक ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर का निजी सहायक (PA) होने का दावा किया, जिसपर कांग्रेस नेता ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने पूरे मामले से खुद को अलग किया है और कहा है, कानून को अपना काम करना चाहिए.

कानून को अपना काम करना चाहिए: शशि थरूर

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि मैं चुनाव प्रचार के सिलसिले में धर्मशाला में था, तो मुझे अपने स्टाफ के एक पूर्व सदस्य से जुड़ी एक घटना के बारे में जानकारी मिली जिसे सुनकर मैं चौंक गया. वह हवाई अड्डे की सुविधा सहायता के मामले में मुझे पार्ट-टाइम सेवा देता था. वह 72 वर्षीय सेवानिवृत्त शख्स है, जो लगातार डायलिसिस करवाता है. उसे अनुकंपा के आधार पर पार्ट-टाइम पर र गया था. आगे कांग्रेस नेता ने लिखा कि मैं किसी भी कथित गलत काम को सपोर्ट नहीं करता हूं. मामले की जांच के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के लिए अधिकारियों की हर कार्रवाई का समर्थन करूंगा. कानून को अपना काम करना चाहिए.

कस्टम विभाग ने दो लोगों को पकड़ा

इससे पहले दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने दो लोगों को सोने की तस्वीर के मामले में पकड़ा है. इसमें से एक ने खुद को कांग्रेस सांसद शशि थरूर का निजी सहायक (PA) बताया था जिसके बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है. इन दोनों शख्स के पास से कस्टम अधिकारियों ने करीब 500 ग्राम सोना बरामद किया है.

Read Also : ‘पता नहीं प्रधानमंत्री जी को क्या हो गया? वे थक गए हैं’, शशि थरूर ने पीएम मोदी पर कसा तंज

कांग्रेस सांसद शशि थरूर के द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दी गई प्रतिक्रिया पर लगातार यूजर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >