शशि थरूर ने फास्ट ट्रैक कोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- सिर्फ सजा से नहीं बनेगी बात, पेपर लीक रोकने होंगे

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पेपर लीक रोकने के लिए लाए गए संशोधन विधेयक का स्वागत करते हुए कहा कि केवल सजा का प्रावधान काफी नहीं है. उन्होंने सरकार से ऐसी व्यवस्था बनाने की मांग की जिससे पेपर लीक होने से पहले ही उसे रोका जा सके.

Shashi Tharoor on Paper Leak Bill : परीक्षा संशोधन विधेयक (Prevention of Unfair Means) 2026 पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने सरकार को सुझाव दिया. उन्होंने कहा कि कानून में सख्त सजा का प्रावधान अच्छी बात है, लेकिन असली जरूरत ऐसी व्यवस्था बनाने की है जिससे पेपर लीक की घटनाएं हों ही नहीं. उन्होंने कहा कि अपने कई भाषण और लेख में उन्होंने इससे जुड़े सुझाव दिए हैं.

शशि थरूर ने कहा, "सजा ठीक है, लेकिन उससे पहले ऐसे प्रावधान होने चाहिए जो पेपर लीक को होने से ही रोक दें."

फास्ट ट्रैक कोर्ट पर भी उठाए सवाल

थरूर ने सरकार की ओर से फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की योजना पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि सिर्फ नए नियम बना देने या फास्ट ट्रैक कोर्ट की घोषणा कर देने से न्याय नहीं मिलेगा. जब तक पर्याप्त संख्या में नए जज, अभियोजक और अदालतें नहीं होंगी, तब तक न्यायिक व्यवस्था पर पहले से मौजूद बोझ कम नहीं होगा.

उन्होंने कहा- "अगर न्यायिक व्यवस्था के पास क्षमता ही नहीं है, तो नई अदालतों की घोषणा का क्या फायदा?"

प्रियंका गांधी का किया समर्थन

शशि थरूर ने प्रियंका गांधी के उस बयान का भी समर्थन किया जिसमें उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी को बिलकिस बानो मामले को लेकर घेरा था. थरूर ने कहा कि बिलकिस बानो के साथ जो हुआ वह बेहद दुखद था और अगर कोई दोषियों के पक्ष में बोलता है तो यह उचित नहीं है.

लोकसभा में जारी है तीखी बहस

उधर, लोकसभा में प्रियंका गांधी के बयान को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली. केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और किरेन रिजिजू ने प्रियंका गांधी पर व्यक्तिगत आरोप लगाने और गलत जानकारी फैलाने का आरोप लगाया. वहीं कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने प्रदर्शनकारियों पर पेलेट गन चलाने के मामले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जवाब मांगा और कहा कि सरकार इस मुद्दे पर जवाबदेही से बच रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आलोक पाठक

आलोक पाठक वर्ष 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अपने पत्रकारिता सफर के दौरान वे खबर मंत्र, गांडीव और नक्षत्र न्यूज़ जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी भाषा और लेखन के प्रति उनका विशेष लगाव है। उन्हें भू-राजनीति (Geopolitics) और राष्ट्रीय राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। निजी जीवन में कहानियां और कविताएं लिखना तथा कालजयी साहित्य का अध्ययन उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल है। उनका प्रयास तथ्यों पर आधारित, सरल और प्रभावी लेखन के माध्यम से पाठकों तक सार्थक जानकारी पहुंचाना है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >