MPPoliticalCrisis : भोपाल में बोले ज्‍योतिरादित्‍य, मुझे ललकार कर किया गलत

कांग्रेस से भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया आज दिल्ली से मध्य प्रदेश पहुंच चुके हैं

ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया ने भोपाल भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, आज मेरे लिए भावुक दिन है. राज्‍य की जनता मेरी सबसे बड़ी पूंजी. सिंधिया ने मध्‍यप्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तारीफ की. उन्‍होंने शिवराज सिंह को न थमने वाला मुख्‍यमंत्री बताया.

उन्‍होंने कहा, मैंने 20 साल तक कांग्रेस की सेवा की, लेकिन आज मैंने अपने आपको आपके हवाले कर दिया है. हमारे लिए कुर्सी और पद महत्‍वपूर्ण नहीं है. हमारे लिए सम्‍मान और पहचान महत्‍व रखता है. अगर मैंने आपके नजर में अपने लिए सम्‍मान देखा तो ये मेरे लिए बड़ी पूंजी होगी. ज्‍योतिरादित्‍य ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह का आर्शीवाद मेरे साथ है.

सिंधिया ने शिवराज सिंह को जनता को सच्‍चा सेवक बताया और कहा, मैं और शिवराज सिंह दो नहीं बल्कि एक और एक ग्‍यारह हैं. उन्‍होंने कहा, सिंधिया परिवार को ललकार कर गलती की है. 1967 में संविद सरकार के साथ क्‍या हुआ सबको पता है. जब सिंधिया परिवार के साथ गलत होता है तो उसका जवाब भी मिलात है. ज्‍योतिरादित्‍य ने अपनी दादी का जिक्र करते हुए कहा, मेरी दादी ने कांग्रेस पार्टी को अपनी मेहनत ओर पसीना बहाकर खड़ा किया था, लेकिन उसके साथ भी क्‍या हुए यह सबको पता है.

कांग्रेस से भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया आज दिल्ली से मध्य प्रदेश भोपाल पहुंच चुके हैं, सदस्यता ग्रहण के बाद आज पहली बार सिंधिया मध्य प्रदेश पहुंचे हैं.

मध्य प्रदेश पहुंचने के बाद बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं और ढोल नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया. जैसे ही वो वहां पहुंचे कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय-जयकार करने लगे.

बात दें इसके बाद वो अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे. जहां पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे. गौरतलब है कि आज सुबह में ही उनकी मुलाकात गृह मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह के साथ हुई.

राहुल गांधी ने बोला हमला

सिंधिया के बीजेपी में शामिल होने के बाद राहुल गांधी ने भी उनपर हमला बोला है, उन्होंने कहा है कि वो अपनी राजनीतिक करियर को बचाने के लिए बीजेपी में शामिल हुए हैं, उन्हें वो सम्मान कभी नहीं मिलेगा जो उसे कांग्रेस पार्टी में मिली थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >