Weather Updates: भारी बारिश के अलर्ट के बाद तेलंगाना में स्कूल-कॉलेज बंद

Weather Updates: तेलंगाना में भारी बारिश के बीच सरकार ने बाद 2 सितंबर को स्कूल और कॉलेज बंद रखने का फैसला किया है. मौसम विभाग की ओर से रेड अलर्ट जारी किया गया है.

Weather Updates: तेलंगाना में बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है जिसके बाद 2 सितंबर को स्कूल और कॉलेज बंद रखने का फैसला लिया गया है. बारिश की वजह से ट्रेन सेवाएं प्रभावित हैं. तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया है.

तेलंगाना सरकार ने स्थिति को देखते हुए सोमवार को राज्य भर में सभी स्कूल और कॉलेज बंद रखने का आदेश दिया है. मुख्य सचिव शांति कुमारी की ओर से जिला कलेक्टरों को निर्देश जारी किया गया है. निर्देश में कहा गया है कि जान-माल के किसी भी नुकसान से बचने के लिए एहतियात बरतें. मौसम विभाग ने राज्य भर में दो दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी

हैदराबाद स्थित मौसम केंद्र ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि आदिलाबाद, निजामाबाद, कामारेड्डी, महबूबनगर, नारायणपेट और अन्य जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. इन इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया गया है. मौसम केंद्र ने कहा कि कोमाराम भीम आसिफाबाद, जगीताल, मुलुगु, भद्राद्री कोठागुडेम, खम्मम, वारंगल और अन्य जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश देखने को मिल सकती है.

संभावित घटना को रोकने के लिए सतर्क है प्रशासन

भारी बारिश के बाद तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी एक्टिव हो गए हैं. उन्होंने सरकारी विभागों के सभी अधिकारियों को किसी भी संभावित घटना को रोकने के लिए सतर्क रहने का निर्देश दिया है. निचले इलाकों से लोगों को राहत शिविरों में स्थानांतरित करने की भी सलाह दी गई है. मुख्य सचिव की ओर से कहा गया है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को निकालने और राहत शिविर लगाने का प्लान पहले से तैयार रखना चाहिए. संक्रमण रोकने के लिए उचित उपाय करने के साथ ही बीमारियों को फैलने से रोकने के लिए क्लोरीनेशन का काम भी किया जाना चाहिए.

Read Also : Andhra Pradesh Landslide: आंध्र प्रदेश में बारिश का कहर, लैंडस्लाइड से अबतक 4 लोगों की मौत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >