School Holiday : स्कूलों में 8 दिन लगातार छुट्टी, जानें वजह

School Holiday : छत्तीसगढ़ के स्कूलों में इस महीने लंबी छुट्टी मिलने वाली है. आइए जानते हैं, दिसंबर में स्कूल कितने दिन बंद रहेंगे और छात्रों को कितनी छुट्टियां मिलेंगी.

School Holiday : ठंड का मौसम चल रहा है. स्कूल के बच्चे ठिठुरते हुए पढ़ाई करने जा रहे हैं. अब बच्चों को स्कूल की छुट्टी का इंतजार है. तो आइए आपको बताते हैं दिसंबर के महीने में कब बच्चों को लंबी छुट्टी मिलेगी जिससे वे अपने परिवार के साथ आनंद ले सकेंगे. यही नहीं कहीं घूमने परिवार के साथ जा सकेंगे. दिसंबर के अंतिम सप्ताह में बच्चों को आराम मिलेगा जिसके बारे में सरकारी आदेश पहले ही जारी हो चुका है.

शीतकालीन छुट्टी 8 दिन की स्कूलों में

छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से जारी छुट्टियों की सूची में शीतकालीन और अगले साल की ग्रीष्मकालीन छुट्टियों का भी जिक्र है. शीतकालीन अवकाश 22 से 27 दिसंबर 2025 तक रहेगा, यानी कुल 6 दिन की छुट्टी मिलेगी. वहीं ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 मई से 15 जून 2026 तक रहेगा. इस दौरान स्कूल कुल 46 दिन बंद रहेंगे. शीतकालीन छुट्टी में गौर करने वाली बात ये है कि 22 दिसंबर 2025 को सोमवार पड़ रहा है, यानी छुट्टी 21 दिसंबर से ही शुरू हो जाएगी. वहीं 27 दिसंबर 2025 को भी शनिवार ही पड़ रहा है. इसका मतलब है कि स्कूल 29 दिसंबर से खुलेंगे. कुल मिलाकर शीतकालीन छुट्टी 8 दिन की होगी.

स्कूलों में छुट्टी की लिस्ट

सरकार की ओर से जारी हुई छुट्टी की लिस्ट

सरकार की ओर से जारी छुट्टी की लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.
-दशहरा अवकाश : 29.09.2025 से 04.10.2025 तक था. (कुल 06 दिन)
-दीपावली अवकाश : 20.10.2025 से 25.10.2025 तक था. (कुल 06 दिन)
-शीतकालीन अवकाश : 22.12.2025 से 27.12.2025 तक है. (कुल 06 दिन)
-ग्रीष्मकालीन अवकाश : 01.05.2026 से 15.06.2026 तक है. (कुल 46 दिन)

दिवाली और दशहरा में मिल चुकी है लंबी छुट्टी

दिवाली में भी 6 दिन का अवकाश दिया गया था. दिवाली की छुट्टी 20 अक्टूबर से शुरू हुई थी जो 25 अक्टूबर तक चली. इन छुट्टियों के आगे और पीछे भी रविवार पड़ रहा था. इसका मतलब दिवाली में भी कुल आठ दिन स्कूल बंद रहे थे. दशहरा में भी इसी तरह की छुट्टी बच्चों को दी गई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >