Video: अस्पताल से काला धुआं उठता नजर आया, आग लगने की वजह से 10 की मौत, देखें कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज का वीडियो

Video: मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सोमवार को कहा कि एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के ट्रॉमा आईसीयू में शायद शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी. जानें उन्होंने क्या दी जानकारी और देखें हादसे का वीडियो.

Video: अस्पताल में आग लगने के बाद का वीडियो न्यूज एजेंसी पीटीआई ने जारी किया है. वीडियो में नजर आ रहा है कि अस्पताल की बिल्डिंग से काला धुआं निकल रहा है. अस्पताल के बाहर कुछ लोग नजर आ रहे हैं. संभवत: ये मरीज के परिजन हों, क्योंकि एक शख्स के हाथ में मोबाइल है. वह घबराया हुआ है और किसी से बात कर रहा है. देखें वीडियो.

मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री माझी ने कहा कि SCB Medical College and Hospital में फायर सेफ्टी सुधार के लिए इस वित्त वर्ष में 420 करोड़ रुपये दिए गए हैं. अगले वित्त वर्ष के लिए भी 400 करोड़ रुपये और तय किए गए हैं. साथ ही मुख्यमंत्री ने इस पूरे मामले की न्यायिक जांच के आदेश भी दे दिए हैं.

यह भी पढ़ें : ओडिशा: कटक के SCB मेडिकल कॉलेज के ICU में लगी आग, 10 मरीजों की मौत

हादसे में 10 मरीजों की मौत

मुख्यमंत्री ने बताया कि जिस वक्त आग लगी, उस समय 23 मरीज भर्ती थे. आग में 7 मरीजों की मौत हो गई, जबकि दूसरे आईसीयू में शिफ्ट करने के बाद 3 और मरीजों ने दम तोड़ दिया. मरीजों को बचाते समय मेडिकल स्टाफ और सिक्योरिटी कर्मी भी घायल हो गए. मुख्यमंत्री ने कहा कि जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

देर रात भीषण आग लगी

ओडिशा के कटक में ट्रॉमा केयर आईसीयू में सोमवार देर रात भीषण आग लग गई. मरीजों को बचाते समय कम से कम 11 अस्पताल कर्मचारी घायल हो गए. स्थानीय पार्षद दीपक कुमार दास  के मुताबिक आग रात करीब 2 से 2:30 बजे के बीच लगी. अब यह भी जांच हो रही है कि आग के पीछे और कोई वजह तो नहीं थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >