Sanoj Mishra: डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर पीड़िता ने लगाए कई गंभीर आरोप, मोनालिसा को दिया था फिल्म का ऑफर

Sanoj Mishra: महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा एक बार फिर चर्चा में है. उनको फिल्म का ऑफर देने वाले डायरेक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

Sanoj Mishra: महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा को फिल्म का ऑफर देने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उनपर दुष्कर्म का आरोप लगा है. इसके अलावा उनपर पीड़िता का जबरन गर्भपात कराने और धमकाने का आरोप लगा है. पुलिस ने गाजियाबाद में सनोज मिश्रा को गिरफ्तार किया.

पीड़िता ने सनोज मिश्रा पर लगाये कई गंभीर आरोप

सनोज मिश्रा फिलहाल मुंबई में रह रहे हैं, लेकिन वो गाजियाबाद के रहने वाले हैं. पुलिस के अनुसार 28 साल की महिला की शिकायत के आधार पर मध्य दिल्ली के नबी करीम पुलिस थाने में मिश्रा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. महिला ने डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर दुर्व्यवहार, जबरन गर्भपात और धमकी देने का आरोप लगाया है.

पीड़िता के साथ सनोज मिश्रा मुंबई में रह रहे थे लिव इन रिलेशनशिप में

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया, वो पिछले चार सालों से सनोज मिश्रा के साथ मुंबई में ‘लिव-इन रिलेशनशिप’ में रह रही थी. महिला ने आरोप लगाया है कि मिश्रा ने उससे शादी का वादा किया था और इस दौरान उसने उसे तीन बार गर्भपात कराने के लिए मजबूर किया. बाद में वह अपने वादे से मुकर गया, जिसके बाद उसे पुलिस के पास जाना पड़ा.

सनोज मिश्रा ने महिला के आरोप को किया खारिज

महिला के आरोप पर पुलिस ने सनोज मिश्रा को 30 मार्च को गिरफ्तार किया. हालांकि आरोपी डायरेक्टर ने महिला के सभी आरोपों को खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा, वो विवाहित है और उसका परिवार मुंबई में रहता है.

मोनालिसा को दिया था फिल्म का ऑफर

महाकुंभ में रुद्राक्ष की माला बेचनी वाली मोनालिसा को फिल्म का ऑफर दिया है. सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद सनोज मिश्रा मोनालिसा से उनके घर पर मिलते हैं और उसे फिल्म का ऑफर देते हैं और उसे अपने साथ मुंबई लेकर जाते हैं. कई बार खबरें भी आईं कि मोनालिसा फिल्म की शूटिंग कर रही हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >