विदेशी नंबरों से डिफेंस उद्यमी को मिल रही धमकियां, साहिल लूथरा ने दर्ज की शिकायत

विजयन त्रिशूल डिफेंस सॉल्यूशंस के एमडी साहिल लूथरा को अंतरराष्ट्रीय गिरोह से लगातार धमकियां मिल रही हैं. अगस्त 2025 में 10 करोड़ की फिरौती मांगने के बाद नवंबर में उनके अमृतसर आवास पर फायरिंग हुई. एफआईआर के बावजूद 26 फरवरी को विदेश से कॉल कर फिर जान से मारने की धमकी दी गई.

Sahil Luthra Receives Threats: भारत के उभरते डिफेंस उद्यमी और विजयन त्रिशूल डिफेंस सॉल्यूशंस (VTDS) के एमडी साहिल लूथरा के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय जबरन वसूली सिंडिकेट की धमकियां लगातार जारी हैं. अगस्त 2025 में उनसे 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई थी. इसके बाद 29-30 नवंबर 2025 की रात उनके अमृतसर स्थित आवास पर फायरिंग की घटना हुई. इस मामले में उन्होंने दिल्ली पुलिस में केस दर्ज कराया था, लेकिन धमकियां अब भी मिल रही हैं, जिसके बाद उन्होंने फिर से दिल्ली पुलिस को मेल कर शिकायत दर्ज कराई है.

गैंगस्टर्स ने न केवल साहिल लूथरा को जान से मारने की धमकी दी है, बल्कि उनकी सुरक्षा व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए कहा है कि सुरक्षा होने के बावजूद उन्हें निशाना बनाया जाएगा. दिल्ली के चाणक्यपुरी थाने में दर्ज कराई गई एफआईआर के बाद भी लूथरा को 26 फरवरी को दो अलग-अलग अंतरराष्ट्रीय नंबरों (पुर्तगाल और जर्मनी) से कॉल आए. इन कॉल करने वालों ने बड़ी बेबाकी से स्वीकार किया कि 29 नवंबर 2025 को उनके अमृतसर स्थित आवास पर हुई फायरिंग के पीछे उन्हीं का हाथ था. इस मामले में उन्होंने दिल्ली पुलिस आयुक्त को मेल भेजकर शिकायत की है.

लूथरा का कहना है कि हमलावरों ने कॉल पर कहा है कि वे अब हवा में या घर के बाहर फायरिंग नहीं करेंगे, अब वह सीधे उनको टारगेट करेंगे और गोली मारेंगे.” हमलावरों ने यह भी कहा कि वे उनको मिली पुलिस सुरक्षा से पूरी तरह वाकिफ हैं, लेकिन यह उन्हें रोकने के लिए काफी नहीं है. बता दें कि विजयन त्रिशूल डिफेंस सॉल्यूशंस (VTDS) के एमडी साहिल लूथरा से अगस्त 2025 में 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई थी. उनके अमृतसर आवास पर 29 से 30 नवंबर 2025 की रात को फा​यरिंग हुई थी. दिल्ली और पंजाब पुलिस ने इस मामले में FIR No. 120/2025 (चाणक्यपुरी) और FIR No. 173/2025 (रणजीत एवेन्यू, अमृतसर) दर्ज की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >