Sambhal : संभल पर संग्राम! डीएम ने सपा नेता माता प्रसाद पांडेय को घुमाया फोन, कहा- नहीं आएं यहां

Sambhal : संभल हिंसा के बाद विपक्ष लगातार हमलावर है. नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय शनिवार को घटनास्थल जाने वाले थे, इससे पहले पुलिस का पहरा लगा दिया गया है.

Sambhal : संभल हिंसा पर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है. राजधानी लखनऊ में विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के आवास के बाहर पुलिस बल सुबह से ही तैनात है. पांडेय के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल संभल का दौरा कर सकता है. यहां मस्जिद सर्वे के कोर्ट के आदेश के बाद हिंसा फैल गई थी. सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को इलाके में शांति बनाए रखने का आदेश दिया था. शीर्ष कोर्ट ने कहा है कि निचली अदालत कोई भी एक्शन फिलहाल मामले को लेकर नहीं ले.

हम किसी को भड़काते नहीं : माता प्रसाद पांडेय

संभल के दौरे पर उत्तर प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा,”संभल डीएम ने मुझे फोन करके वहां न आने को कहा. मैं पार्टी कार्यालय जाऊंगा और तय करूंगा कि आगे क्या करना है. हम किसी को भड़काते नहीं हैं. उन्हें मुझे नोटिस देना चाहिए था, लेकिन बिना किसी नोटिस के उन्होंने मेरे आवास के बाहर पुलिस तैनात कर दी.”

Read Also : Sambhal Mosque Survey : निचली अदालत नहीं ले कोई एक्शन, सुप्रीम कोर्ट का निर्देश

सपा नेता कर सकते हैं हंगामा

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर शनिवार को नेता प्रतिपक्ष पांडेय के नेतृत्व में 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल संभल जाने की तैयारी कर रहा है. इससे पहले ही घर के बाहर पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया. डीएम ने हालात के मद्देनजर घर में ही रहने का निवेदन किया है. सपा नेताओं को रोके जाने से हंगामे की आशंका बढ़ गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >