Sambhal Shahi Jama Masjid : जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हंगामा, किया गया पथराव, लाठीचार्ज

Sambhal Shahi Jama Masjid : शाही जामा मस्जिद का सर्वेक्षण करने गई टीम पर पथराव किया गया. देखें वीडियो

Sambhal Shahi Jama Masjid : उत्तर प्रदेश के संभल में शाही जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर रविवार को भीड़ आक्रोशित हो गई. पुलिस टीम पर पथराव किया गया. इसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े. इसका वीडियो सामने आया है. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस छोड़े. इसका वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है. इसमें पुलिस पीछे हटती नजर आ रही है.

पुलिस ने स्थानीय लोगों से पथराव बंद करने की अपील की. वीडियो में नजर आ रहा है कि एक पुलिस अधिकारी कह रहे हैं- शांत हो जाओ शांत…क्यों हंगामा कर रहे हो. संभल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कृष्ण कुमार ने कहा, ”संभल की शाही जामा मस्जिद में कोर्ट के आदेश पर सर्वे किया जा रहा था. भीड़ में से कुछ लोगों ने 10-15 सेकंड तक पुलिस पर पथराव किया. इसके बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया. धारा 144 लागू कर दिया गया है.”

संभल में हुई पत्थरबाजी की घटना पर डीजीपी यूपी प्रशांत कुमार का कहना है, ”कोर्ट के आदेश पर संभल में सर्वे कराया जा रहा है. कुछ असामाजिक तत्वों ने पथराव किया है. पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं. स्थिति नियंत्रण में है, पुलिस पत्थरबाजों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई करेगी.”

इससे पहले खबर आई थी कि संभल में शाही जामा मस्जिद का सर्वेक्षण करने के लिए एक सर्वे टीम भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच पहुंची. वरिष्ठ अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन ने संभल में सिविल जज की अदालत में मस्जिद के मंदिर होने का दावा करने वाली याचिका दायर की थी. इसके बाद, 19 नवंबर को स्थानीय पुलिस और मस्जिद की प्रबंधन समिति के सदस्यों की मौजूदगी में इसी तरह का सर्वेक्षण किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >