VIDEO : पीएम मोदी ने व्लादिमीर पुतिन से की बात, रूसी सेना में भारतीयों का मुद्दा उठाया

Russia Ukraine War: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को लोकसभा में रूसी सेना में भारतीयों की भर्ती को लेकर किए गए सवाल का जवाब दिया. देखें वीडियो

Russia Ukraine War: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को लोकसभा में रूसी सेना में भारतीयों की भर्ती को लेकर किए गए सवाल का जवाब दिया. उन्होंने कहा कि सरकार रूसी सेना में भर्ती 69 भारतीय नागरिकों के सेवा से बाहर निकलने का इंतजार कर रही है. कई मामलों में ऐसे संकेत मिले हैं कि भारतीय नागरिकों को गुमराह करके उन्हें सेना में भर्ती किया गया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मामले को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के समक्ष उठाया था. जयशंकर ने सदन में पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए यह भी कहा कि सरकार ने रूसी सेना में भारतीय नागरिकों की भर्ती और दक्षिण पूर्व एशियाई देशों में नागरिकों की साइबर अपराध तस्करी के मुद्दों को गंभीरता से लिया है. देखें ये वीडियो

लोकसभा में विदेश मंत्री जयशंकर ने जो बताया उसके अनुसार, रूसी सेना में कुल 91 भारतीय नागिरकों के भर्ती होने की जानकारी मिली है. इनमें से 8 की मौत हो चुकी जबकि 14 को छुट्टी दे दी गई है या वापस भेज दिया गया है और 69 नागरिकों के रूस की सेना से बाहर आने का इंतजार है. जयशंकर ने कहा कि हम इस मुद्दे को बहुत गंभीरता से लेते हैं…मैंने खुद इसे कई बार रूसी विदेश मंत्री के सामने उठाया है. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने भी पिछले महीने मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ अपनी मुलाकात के दौरान इस मुद्दे पर बात की थी.

Read Also : Russia US Tensions: व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका को दी धमकी, कहा- जर्मनी में मिसाइल किया तैनात तो देंगे मुंहतोड़ जवाब

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >