RSS Meeting: हर गांव, हर घर तक पहुंचेगा संघ, मंडलों और बस्तियों में हिंदू सम्मेलन, RSS का बड़ा प्लान

RSS Meeting: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपने स्थापना के 100 साल पर बड़ा प्लान तैयार किया है. दिल्ली में तीन दिवसीय अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक में यह तय किया गया कि संघ हर गांव और हर घर तक पहुंचेगा. बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गई. जिसमें मणिपुर हिंसा के समाधान का भी हल निकालने की कोशिश की गई.

RSS Meeting: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने बताया, बैठक कोई प्रस्ताव या निर्णय लेने के लिए नहीं की गई थी. बल्कि संघ के कार्य को नई दिशा देने पर चर्चा की गई. उन्होंने बताया, देश के सभी 924 जिलों में घर-घर संपर्क अभियान चलाया जाएगा और प्रमुख गोष्ठियां की जाएंगीं. इसके अलावा उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में मंडलों और शहरी क्षेत्रों में बस्तियों में समाज के प्रयासों से हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा.

आरएसएस बैठक में मणिपुर मुद्दे पर भी चर्चा

अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने बताया, बैठक में मणिपुर मामले पर भी चर्चा की गई. मैतेई और कुकी समुदाय के बीच शांति बहाली के प्रयास किए जा रहे हैं. उन्होंने बताया, संघ दोनों समुदाय के साथ संवाद को आगे बढ़ा रहा है और कई सकारात्मक संकेत सामने आए हैं.

भाषा विवाद पर क्या बोले सुनील आंबेकर

हाल ही में हुए भाषा विवाद पर आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने कहा, “संघ का हमेशा से यह रुख रहा है कि भारत की सभी भाषाएं राष्ट्रीय भाषाएं हैं. लोग अपने-अपने स्थानों पर अपनी-अपनी भाषा बोलते हैं. प्राथमिक शिक्षा उसी भाषा में प्रसारित होनी चाहिए, यही सब लोग मांग करते रहे हैं. यह पहले से ही स्थापित है.”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >