मोहन भागवत के ‘असली स्वतंत्रता’ वाले बयान पर बवाल, राहुल ने बताया राजद्रोह, NSUI का उग्र प्रदर्शन

Mohan Bhagwat Independence Remarks : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत के स्वतंत्रता को लेकर दिए बयान पर भारी बवाल मचा है. NSUI के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली उग्र प्रदर्शन किया है. जबकि कांग्रेस भागवत के बयान पर नाराजगी जताई है.

Mohan Bhagwat Independence Remarks : RSS पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने भारी बवाल किया. कार्यकर्ताओं ने कार्यालय से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास की ओर मार्च करने की कोशिश की. जिसके बाद पुलिस ने एनएसयूआई के सदस्यों को हिरासत में ले लिया. वे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के ‘स्वतंत्रता’ संबंधी बयान के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे.

राहुल गांधी ने मोहन भागवत के बयान को राजद्रोह करार दिया

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने RSS प्रमुख मोहन भागवत के स्वतंत्रता वाले बयान की कड़ी निंदा की. राहुल ने बयान को राजद्रोह के समान बताया. राहुल गांधी ने कहा, “भागवत ने जो कहा है वह राजद्रोह के समान है क्योंकि उनके कहने का मतलब है कि संविधान अवैध है, अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई अवैध है. किसी दूसरे देश में तो अब तक उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाता और उन पर मुकदमा चलाया जाता.” उन्होंने कहा कि भागवत का यह बयान हर भारतीय का अपमान है.

मोहन भागवत ने क्या दिया था बयान?

मोहन भागवत ने सोमवार को कहा था कि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तिथि ‘प्रतिष्ठा द्वादशी’ के रूप में मनाई जानी चाहिए क्योंकि अनेक सदियों से दुश्मन का आक्रमण झेलने वाले देश को सच्ची स्वतंत्रता इस दिन मिली थी.

मोहन भागवत को इतिहास पढ़ने की जरूरत : टीएस सिंह देव

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर कांग्रेस नेता टीएस सिंह देव ने कहा, “उन्हें अपना इतिहास पढ़ने की जरूरत है.”

यह भी पढ़ें: PM मोदी ने भारतीय नौसेना को समर्पित किए तीन नए युद्धपोत, आत्मनिर्भर भारत को मिली नई ताकत

संघ परिवार लोगों को बांट रहा : वीडी सतीसन

कांग्रेस नेता वीडी सतीसन कहते हैं, “आरएसएस यह बात कहता रहा है कि वे भारत के विचार के खिलाफ हैं. उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया था. दुर्भाग्य से, आरएसएस एक ऐसे विचार का अनुसरण कर रहा है जो भारत में समाज में विभाजन पैदा कर रहा है. वे लोगों के बीच इस विभाजन का फायदा उठा रहे हैं. संघ परिवार लोगों को बांट रहा है. उनका नफ़रत भरा अभियान चल रहा है.”

वेणुगोपाल ने भागवत को राष्ट्र विरोधी बताया

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा- “मोहन भागवत का बयान पूरी तरह से राष्ट्र विरोध�� है. आप जानते हैं कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में हजारों भारतीयों ने अपने प्राणों की आहुति दी है. मोहन भागवत ने कहा कि भारत को 1947 में स्वतंत्रता नहीं मिली. उन्होंने महात्मा गांधी सहित भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों का अपमान किया है. यह राष्ट्र विरोधी बयान था.”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >